वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह के निधन पर CM शिवराज सिंह ने किया शोक व्यक्त

भोपाल, मध्यप्रदेश: आज वरिष्ठ पत्रकार श्री शेष नारायण सिंह के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है।
वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह के निधन पर CM शिवराज सिंह ने किया शोक व्यक्त
वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह के निधन पर CM शिवराज सिंह ने किया शोक व्यक्तSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में वैश्विक महामारी कोरोना संकट का असर जहां तेज है वहीं दूसरी तरफ संकट के माहौल में कोरोना संक्रमण की वजह से मौत होने की खबर भी सामने आती जा रही है इस बीच ही आज वरिष्ठ पत्रकार श्री शेष नारायण सिंह के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है।

सीएम शिवराज सिंह ने ट्वीट में की संवेदना प्रकट

इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा कि, वरिष्ठ पत्रकार श्री शेष नारायण सिंह जी के निधन से बहुत दु:ख हुआ। जमीनी पत्रकारिता के माध्यम से उन्होंने जो समाज और राष्ट्र की सेवा की, उसके लिए उन्हें सदैव याद किया जायेगा। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!

कोरोना संक्रमण की वजह से हुई पत्रकार का हुआ निधन

इस संबंध में बताते चलें कि, वरिष्ठ हिन्दी पत्रकार शेष नारायण सिंह का आज कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई है। बता दें कि, कोरोना संक्रमित होने पर शेष नारायण सिंह का ग्रेटर नोएडा के GIMS अस्पताल में इलाज चल रहा था, बीते दिन ही उन्हें प्लाज़्मा थैरेपी दी गई थी, लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ। बताते चलें कि, शेष नारायण सिंह के निधन के बाद मीडिया जगत में शोक की लहर है। आपको बताते चलें कि, अब तक कई महान विभूतियों और नेताओं का कोरोना से निधन हो गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com