CM शिवराज अपने परिवार के साथ जाएंगे तिरुपति, नए सरकारी विमान में करेंगे सफर

भोपाल, मध्यप्रदेश: प्रदेश सरकार का नया विमान पहली बार उड़ान भरेगा। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ तिरुपति जाएंगे।
CM शिवराज अपने परिवार के साथ जाएंगे तिरुपति
CM शिवराज अपने परिवार के साथ जाएंगे तिरुपतिSyed Dabeer Hussain-RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में कोरोना का संकट काल जहां थमता जा रहा है वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में विकास की रफ्तार भी धीमी गति से बढ़ने लगी है इस बीच ही नई खबर सामने आई है जहां प्रदेश सरकार का नया विमान सोमवार को पहली बार उड़ान भरेगा। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ तिरुपति जाएंगे।

नए सरकारी विमान में सफर करेंगे सीएम शिवराज

इस संबंध में बताते चलें कि, अत्याधुनिक और हाई सेफ्टी टेक्निक से लैस इस विमान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ 16 नवंबर को तिरुपति जाएंगे। जिसे लेकर खबर है कि वे उपचुनाव में मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री परिवार के साथ तिरुपति बालाजी में भगवान व्यंकटेश की पूजा-अर्चना करने जाएंगे। खबर यह भी थी कि, मुख्यमंत्री शिवराज 17 नवंबर को तिरुपति जाने वाले थे, लेकिन अब कार्यक्रम में बदलाव करते हुए 16 नवंबर को देर शाम भोपाल से रवाना हो सकते हैं।

सरकार ने 60 करोड़ रुपए में खरीदा सरकारी विमान

इस संबंध में बताते चलें कि, प्रदेश की शिवराज सरकार ने क्राफ्ट कंपनी से किंग एयर B-250 विमान कस्टम ड्यूटी मिलाकर करीब 60 करोड़ रुपए में खरीदा है। बता दें कि,विमान की खासियत यह है कि इसमें ग्लास कॉकपिट है। आधुनिक फ्लाइट मैनेजमेंट सिस्टम है। यह पायलट के लिए ज्यादा सुविधाजनक है। इसी के साथ इसमें आटो पायलट मोड भी उड़ान के दौरान तकनीकी रूप से सफर को पिछले विमान की तुलना में ज्यादा सुरक्षित बनाता है। वहीं बात करें तो इसकी लंबाई 43 फीट 10 इंच है। वजन करीब 5 हजार 700 किलो है। यह 35 हजार फीट की ऊंचाई तक जाने की क्षमता रखता है। बताते चलें कि विमान को उड़ाने के लिए नागर विमान महानिदेशालय की हरी झंडी भी मिल गई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com