महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया बंद का आह्वान, कई कार्यकर्ता गिरफ्तार

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में डीजल और पेट्रोल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर आज कांग्रेस ने बंद का आह्वान किया है, इसी आव्हान पर कांग्रेसी आज सुबह से सड़कों पर उतरे।
महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया बंद का आह्वान
महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया बंद का आह्वानSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में पेट्रोल-डीजल एवं घरेलू गैस सिलेण्डर के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है, वही डीजल और पेट्रोल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर आज कांग्रेस ने बंद का आह्वान किया है, इसी आह्वान पर कांग्रेसी आज सुबह से सड़कों पर सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए खुलने वाली दुकान और प्रतिष्ठानों को बंद कराने निकले हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक इससे पहले पूर्व मंत्री पीसी शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ बिट्‌टन मार्केट पहुंचे, यहां उन्हाेंने खुली दुकानों को जबरन बंद करा दिया, बता दें कि एक दिन पहले ही कांग्रेस की तरफ से बयान आया था कि दुकानें जबरन बंद नहीं कराई जाएंगी। लेकिन आज यानि शनिवार सुबह कांग्रेस कार्यकर्ता जिप्सी पर लाउड स्पीकर से बंद को सफल बनाने दुकानें बंद रखने की अपील भी करते नजर आए।

आज पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस व बढ़ती महंगाई के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा बुलाये गए शांति पूर्ण बंद को जनता का समर्थन मिला, आज दक्षिण पश्चिम विधान सभा भोपाल के सभी सम्मानित व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखे...

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने किया ट्वीट

PC शर्मा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

बता दें कि बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद की खबर है, पुलिस ने कांग्रेसियों को थाने में बंद कर दिया है मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व मंत्री पीसी शर्मा की अगुवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ता दुकानों को बंद करा रहे थे, पीसी शर्मा, गुड्डू चौहान समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कमलनाथ ने किया ट्वीट

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि "आज 2 बजे तक मध्यप्रदेश बंद" डीज़ल, पेट्रोल और गैस की बढ़ती क़ीमतों से सब परेशान है। सरकार जनता को राहत पहुँचाने के बजाय टैक्स वसूली मे लगी है, कांग्रेस पार्टी ने आज 20 फ़रवरी को मध्यप्रदेश बंद का आह्वान किया है। मैं सबसे अपील करता हूँ कि इस बंद में शामिल होकर सरकार को जगायें।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com