PM मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों का पकौड़ा प्रदर्शन, विरोध में तले पकौड़े

भोपाल, मध्यप्रदेश: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने बेरोजगारी दिवस मनाते हुए पकौड़ा प्रदर्शन किया है।
PM मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों का पकौड़ा प्रदर्शन
PM मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों का पकौड़ा प्रदर्शनSyed Dabeer Hussain - RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में महामारी का प्रकोप जहां बढ़ते संक्रमण के साथ अब भी जारी है तो वहीं संक्रमण काल में राजनीतिक जगत से भी कई खबरें सामने आती जा रही हैं, इस बीच ही राजधानी में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने बेरोजगारी दिवस मनाते हुए पकौड़ा प्रदर्शन किया है। इसी दौरान प्रदर्शन से उलट हादसे की खबर भी सामने आई है।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

इस संबंध में, राजधानी भोपाल में जहां एक ओर भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मना रही है। वहीं दूसरी तरफ इसके विपरित जन्मदिन पर कई मुद्दों को उठाते हुए कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है जिसके चलते ही विरोध-प्रदर्शन करते हुए गुरुवार सुबह विधायक कुणाल चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता पीसीसी के पास एकत्रित हुए। वहीं यहां पर सांकेतिक रूप से कढ़ाई में पकौड़े तलकर विरोध जताया गया।

पूर्व मंत्री रामपाल के बंगले के पास ही बाइक सवार हुआ घायल

इस संबंध में ही बताते चलें कि, पीसीसी के पास ही पूर्व मंत्री रामपाल सिंह के बंगले के पास बाइक सवार घायल होकर गिर गया। बताया जा रहा है कि, उसे मिर्गी का दौरा पड़ा था। युवक को घायल देख विधायक कुणाल चौधरी समेत अन्य कार्यकर्ता मदद के लिए भागे और युवक को अस्पताल पहुंचाया। युवक को गंभीर चोटें आई है तो वहीं उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com