मंत्री चौधरी के आह्वान पर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने आंदोलन किया खत्म

भोपाल, मध्यप्रदेश: संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी के आह्वान पर आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया है।
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने आंदोलन किया खत्म
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने आंदोलन किया खत्मSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। वैश्विक महामारी कोरोना संकट का दौर जहां जारी है वहीं दूसरी तरफ संकट के माहौल में कई मामले सामने आते रहते हैं जिसमें अपनी मांग को लेकर हड़ताल कर रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी के आह्वान पर आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय मंत्री डॉ. चौधरी से प्रदेश कार्यकारिणी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने विभिन्न चरणों में बैठकों के बाद किया है।

स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने कही ये बात

इस संबंध में, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने बताया कि संविदा कर्मचारी के कल्याण के लिए 05 जून 2018 की नीति संबंधित प्रक्रिया के लिए 15 दिवस के अंदर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। साथ ही बताया कि एनएचएम के निष्कासित कर्मचारी एवं आऊटसोर्सेस कर्मचारी के लिए पुर्ननियोजन की प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ कर दी गई है। बताते चलें कि, बीते दिनों अपनी मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने थाली और शंखनाद करते हुए प्रदर्शन किया था।

मरीजों को असुविधा होने के चलते लिया ये फैसला

इस संबंध में, मंत्री चौधरी ने बताया कि, संक्रमण महामारी के चलते प्रदेश की जनता को हो रही समस्या और स्वास्थ्य सेवाओं का सुचारू रूप से संचालन को दृष्टिगत रखते हुए संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया है। बताते चलें कि, इस अवसर पर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री जितेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रांतीय संयोजक श्री अमिताभ चौबे एवं संघ कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com