भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड में ठेका श्रमिकों ने की हड़ताल, ये रखी मांग

भोपाल, मध्यप्रदेश: राजधानी के भारत हेवी इलेक्‍ट्रिकल्‍स (भेल) में ठेका श्रमिकों ने काम रोको आंदोलन करते हुए हड़ताल की है।
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड में ठेका श्रमिकों ने की हड़ताल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड में ठेका श्रमिकों ने की हड़तालSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का दौर जहां जारी है वहीं, दूसरी तरफ संकट के माहौल में कई मामले सामने आते जा रहे हैं इस बीच ही आज गुरुवार राजधानी के भारत हेवी इलेक्‍ट्रिकल्‍स (भेल) में ठेका श्रमिकों ने काम रोको आंदोलन करते हुए हड़ताल की है। जिसमें श्रमिक 3 महीने से सैलरी नहीं मिलने से परेशान हैं।

भेल ठेका श्रमिक नेता ने बयान में कही बात

इस संबंध में, राजधानी के भेल ठेका श्रमिक नेता मनोज सिंह जादौन ने बताया कि कोरोना काल में भेल प्रबंधन ने ठेका श्रमिकों के वेतन में कटौती कर दी है तो वही कई स्थिति में ठेकेदारों ने कई ठेका श्रमिकों को वेतन नहीं दिया। जिन्हें दिया, उन्हें भी पूरा नहीं दिया। जिसकी वजह से श्रमिक आर्थिक स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही मांग करते हुए कहा कि, ठेकेदार जो ठेका श्रमिकों को नौकरी देते हैं, उन्‍हें भी श्रमिकों को पूरा वेतन दिलाने के लिए भेल प्रबंधन के समक्ष मांग रखनी चाहिए।

मामला बढ़ते देख प्रबंधन ने बुलाई पुलिस

इस संबंध में, बताते चलें कि, ठेका श्रमिकों द्वारा प्रदर्शन की शुरुआत बुधवार से हो गई थी, लेकिन अधिक संख्या में ठेका श्रमिक नहीं जुट पाए थे। लेकिन आज गुरुवार को सुबह आठ बजे से ठेका श्रमिकों का भेल के फाउंड्रीगेट-पांच पर जुटना शुरू हो गया। जिसके बाद श्रमिकों की ज्यादा भीड़ होने पर प्रबंधन ने पुलिस बुलाकर मामले को नियंत्रण में लिया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com