दतिया कलेक्टर संजय कुमार का तबादला
दतिया कलेक्टर संजय कुमार का तबादला Social Media

भोपाल : दतिया कलेक्टर संजय कुमार का तबादला, अब ये होंगे जिले के नए कलेक्टर

भोपाल, मध्यप्रदेश : MP में तबादलों का सिलसिला जारी, चुनाव आयोग ने दतिया कलेक्टर संजय कुमार का तबादला कर दिया है, उनके स्थान पर अब विजय दत्ता जिले के नए कलेक्टर होंगे।

भोपाल, मध्यप्रदेश। खतरनाक 'कोरोना वायरस' का कहर जहां थमने का नाम नहीं ले रहा है, वहीं रोजाना आने वाले मामलों में भी इजाफा हो रहा है। दूसरी तरफ कोरोना संकट के बीच पदों में फेरबदल का दौर भी जारी है जिसके चलते तबादले की प्रक्रिया की जा रही हैं। इस बीच भी कलेक्टर अधिकारियों का एक जगह से दूसरी जगह तबादला किया गया है। अब प्रदेश के दतिया कलेक्टर संजय कुमार का तबादला कर दिया है।

चुनाव आयोग ने दतिया कलेक्टर का तबादला :

बता दें कि कोरोना संकट के बीच मध्यप्रदेश सरकार के अलग-अलग विभागों में तबादलों का दौर जारी है, मध्यप्रदेश में उपचुनाव पहले 19 जिलों में कलेक्टर हटाए गए हैं। चुनाव आयोग ने दतिया कलेक्टर संजय कुमार का तबादला कर दिया है। उनके स्थान पर अब विजय दत्ता जिले के नए कलेक्टर होंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक संजय कुमार चुनाव आयोग के सामने ठीक से प्रेजेंटेशन नहीं कर पाए थे। इसके अलावा भी उनके खिलाफ कुछ शिकायतें हुईं थीं। आपको बताते चलें कि मध्यप्रदेश में तबादलों का दौर तेजी से जारी है। इससे पहले तबादलों में अधिकारियों में अस्थाई रूप से नै पदस्थापना आगामी आदेश तक सौंपी गई है। 9 अक्टूबर को कोरोना संकट के बीच मध्यप्रदेश में राप्रसे अधिकारियों का एक जगह से दूसरी जगह तबादला किया गया था वही इन तबादलों में अधिकारियों में अस्थाई रूप से नै पदस्थापना आगामी आदेश तक सौंपी गई थी ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com