भोपाल: कोविड टीकाकरण से पहले सामने आया दिग्विजय का बड़ा बयान, कही यह बात

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय का बड़ा बयान सामने आया है, दिग्विजय सिंह ने बयान देते हुए कोरोना वैक्सीन के लिए वॉलिंटियर बनने की इच्छा जाहिर की है।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह Syed Dabeer Hussain - RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। देशभर के साथ मध्य प्रदेश में भी आज से कोरोना के लिए वैक्सीनेशन शुरूआत हो गई है, वही सुबह कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की शुरुआत होने से पहले ही राज्यसभा सांसद और मध्य प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान सामने आया है, मध्य प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बयान देते हुए की ये इच्छा जाहिर।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान :

कोविड टीकाकरण से पहले ही मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान सामने आया, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कोरोना वैक्सीन के लिए वॉलिंटियर बनने की इच्छा जाहिर की है, इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भारत सरकार से वैक्सीन को लेकर पूछे कुछ महत्वपूर्ण सवाल हैं।

दिग्विजय सिंह ने भारत सरकार से सवाल करते हुए कहा

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा है कि भारत सरकार से सवाल करते हुए कहा है कि अगर भारत सरकार आपात स्थिति पर अपना मत स्पष्ट करें तो उन्हें खुशी होगी, दिग्विजय सिंह ने यह भी सवाल किया है कि क्या वह इन दोनों (कोविशील्ड और कोवैक्सीन) वैक्सीन के लिए स्वयं सेवक बन सकते हैं।

कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर कहा-

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि 'मुझे खुशी है कि भारत सरकार ने कोविशील्ड और कोवैक्सीन को प्रतिबंधित आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दे दी है, मैं आभारी रहूंगा अगर वे स्पष्ट कर सकते हैं कि इसका क्या मतलब है, क्या मुझे इसे लेना चाहिए? अभी तक मेरे पास कोई इमरजेंसी वाली स्थिति नहीं है, लेकिन एक वॉलिंटियर बनकर बहुत खुशी होगी।

आपको बताते चलें कि काेराेना महामारी से बचाने के लिए दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया, बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 10.30 राष्ट्र के नाम संबोधन करते हुए इस अभियान की शुरुआत की, पहले चरण में 3 करोड़ लोगों को टीका लगेगा वही पहले दिन 3 लाख लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co