DPI कर्मचारियों ने सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी के खिलाफ खोला मोर्चा
DPI कर्मचारियों ने सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी के खिलाफ खोला मोर्चाDeepika Pal-RE

DPI कर्मचारियों ने सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी के खिलाफ खोला मोर्चा, कामकाज ठप

भोपाल, मध्यप्रदेश: लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) में करीब एक दर्जन कर्मचारी संगठनों ने सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में महामारी का प्रकोप जहां बढ़ते संक्रमण के साथ अब भी जारी है तो वहीं संक्रमण काल के बीच कई मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन और हड़ताल की खबरें चर्चा में रहती हैं इस बीच ही आज लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) में करीब एक दर्जन कर्मचारी संगठनों ने सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जहां डीपीआई परिसर में आयुक्त को एक कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

इस मामले पर कार्रवाई करने के लिए अड़ा कर्मचारी वर्ग

इस संबंध में बताते चलें कि, लोक शिक्षण में सहायक अधीक्षक माला वैद्य और मोहम्मद ताहिर ने संचालनालय की स्थापना शाखा चार में सहायक ग्रेड-2 अनिल पाठक पर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। जिसे लेकर कर्मचारियों का कहना है कि, अनिल पाठक द्वारा कर्मचारियों से बदतमीजी की जाती है। बता दें कि, इस मामले को लेकर कर्मचारियों ने लोक शिक्षण आयुक्त को निलंबित करने के लिए ज्ञापन सौंपा था लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।

सभी कर्मचारियों के धरने पर बैठने से कामकाज हुआ ठप

इस संबंध में बताते चलें कि, इस मामले को लेकर कर्मचारी पिछले 5 दिन से हड़ताल कर रहे हैं। जिसमें एक-दो दिन दर्जनभर कर्मचारी ही धरने पर थे, लेकिन अब सारे कर्मचारी मैन गेट के बाहर धरना देकर बैठ गए हैं। इससे दफ्तर में कामकाज पूरी तरह से ठप पड़ गया है। लघु वेतन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, अजाक्स के जिला अध्यक्ष अशोक बेन, तृतीय वर्ग के मोहम्मद ताहिर समेत अन्य कर्मचारी हड़ताल पर हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com