भोपाल: तेज बारिश के कारण बैरागढ़ में ढही नाले की दीवार, हादसे में दो की मौत

भोपाल, मध्यप्रदेश : भोपाल के बैरागढ़ की पुरानी सिंधु टाकीज के पीछे नाले की दीवार टूटने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए वहीं दो की मौत हो गई है।
बैरागढ़ में ढही नाले की दीवार
बैरागढ़ में ढही नाले की दीवारSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है, बंगाल की खाड़ी के साथ अब अरब सागर में भी मानसून एक्टिविटी तेज होने से भोपाल समेत कई जिलों में तेज बारिश हो रही है, तेज बारिश के कारण हादसों की खबरें बढ़ती जा रही हैं, अब एक हादसे का ताजा मामला राजधानी भोपाल से सामने आया है, भोपाल के बैरागढ़ में तेज बारिश के कारण नाले की दीवार ढह गई है। दीवार ढहने से दो लोगों की मौत हो गई है।

हादसे में नाले किनारे मल्टी में काम कर रहे दो मजदूर दब गए

जानकारी के मुताबिक, बैरागढ़ की पुरानी सिंधु टाकीज के पीछे नाले की दीवार टूटने की जानकारी प्राप्‍त हुई है। इसमें आधा दर्जन घायल और दो की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, हादसे में नाले किनारे मल्टी में काम कर रहे दो मजदूर दब गए। पुलिस और प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

हादसे में दो मजदूर दब गए
हादसे में दो मजदूर दब गएRavi Nathani

नाले के पास चल रहा था निर्माण कार्य :

बताया जा रहा है कि, नाले के पास निर्माण कार्य चल रहा था। तभी तेज बारिश के कारण नाले की दीवार ढह गई और करीब आधा दर्जन मजदूर घायल हो गए और दो मजदूरों की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर नगर निगम आयुक्त केवीएस चौधरी एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गया है बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

बता दें, यहां पर पुरानी सिंधु टाकीज के पीछे नाले से सटकर दुकानें और शॉपिंग कांप्लेक्स बनाया जा रहा है। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा है मिट्टी धंसने से कई अन्य लोगों के हताहत होने की भी संभावना है। प्रथम दृष्टया भंडार की लापरवाही सामने आ रही है नगर निगम की भी लापरवाही इसमें देखने को मिल रही है नगर निगम ने मानसून पूर्व रखरखाव कार्य किया था लेकिन इस नाले की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com