MP मौसम: मावठे के असर से कई जगह छाए रहेंगे बादल, 15 से तेज ठंड की उम्मीद

भोपाल, मध्यप्रदेश: हालिया पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में कुछ क्षेत्रों में राजधानी भोपाल और ग्वालियर में 11 और 12 को हल्की बारिश की संभावना बन रही है।
मावठे के असर से कई जगह छाए रहेंगे बादल
मावठे के असर से कई जगह छाए रहेंगे बादलDeepika Pal - RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में महामारी कोरोना का संकट जहां थमने का नाम नहीं ले रहा है वहीं दूसरी तरफ संकट काल के बीच कई खबरों की रफ्तार के बीच मौसम की खबरें भी सामने आती जा रही हैं, इस बीच ही हालिया पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में कुछ क्षेत्रों में राजधानी भोपाल और ग्वालियर में 11 और 12 को हल्की बारिश की संभावना बन रही है। तो इसके अलावा प्रदेश के कई जगहों में बादल छाए रहने के आसार हैं। इसके साथ ही मौसम के तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनने से गर्मी का अहसास होने लगा है।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान

इस संबंध में मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के नॉर्थ-ईस्ट में बन रहा है, जिससे बारिश होने की स्थिति बनती है। इसके अलावा बताया कि, एक दो दिन तापमान मामूली कम होगा, उसके बाद बढ़ने के आसार है। वहीं 13 दिसंबर के बाद तापमान में फिर गिरावट दर्ज की जाएगी। जहां इस सीजन में 15 को ज्यादा ठंड होगी तो मौसम में इसी तरह उतार-चढ़ाव बने रहने की उम्मीद है। प्रदेश में हिल स्टेशन पचमढ़ी जहां सबसे ठंडा है तो वहीं सबसे ज्यादा गर्मी खरगोन में दर्ज की गई है।

मौसम वैज्ञानिक ने तापमान को लेकर दी जानकारी

इस संबंध में, मौसम वैज्ञानिक ने रात और दिन के तापमान को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि, राजधानी भोपाल में 7 दिन बाद रात का पारा कुछ लुढ़का है। हालांकि यह अब भी सामान्य से करीब दो डिग्री ज्यादा है। जिसमें बीती रात को न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री रहा, तो वहीं दिन का तापमान में 32 डिग्री से घटकर 30 के आसपास पहुंच गया है। इसके अलावा एक दिन पहले रात में यह 14.7 रिकॉर्ड किया गया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com