हमीदिया परिसर में डंपर के ब्रेक फेल, खाना बना रहे मजदूरों को रौंदा
हमीदिया परिसर में डंपर के ब्रेक फेल, खाना बना रहे मजदूरों को रौंदाShahid Kamil

हमीदिया परिसर में डंपर के ब्रेक फेल, खाना बना रहे मजदूरों को रौंदा, दो की मौत, 3 घायल

भोपाल, मध्यप्रदेश : हमीदिया परिसर में रविवार रात कंस्ट्रक्शन मटेरियल लेकर पहुंचा डंपर अनियंत्रित हो गया। इस दौरान वहां खाना बना रहे करीब 5 मजदूर डंपर की चपेट में आ गए।

भोपाल, मध्यप्रदेश। हमीदिया परिसर में रविवार रात कंस्ट्रक्शन मटेरियल लेकर पहुंचा डंपर अनियंत्रित हो गया। इस दौरान वहां खाना बना रहे करीब 5 मजदूर डंपर की चपेट में आ गए। हादसे में दो लोगों की मौत की सूचना मिली है। जबकि तीन अन्य गंभीर होने के कारण अस्पताल में भर्ती है। हादसा करीब 10:15 बजे के आसपास का बताया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते हैं ।मौके पर कोहेफिजा पुलिस पहुंच गई थी। जानकारी के अनुसार हमीदिया परिसर में शव परीक्षण गृह के पास डॉक्टर के लिए क्वार्टर बन रहे है। क्वाटर निर्माणाधीन होने के कारण यहां लगभग 14 से 16 घंटे निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के लिए परिसर में प्रतिदिन डंपर से कंस्ट्रक्शन मैटेरियल आता है। रात करीब 10:15 बजे बड़े डंपर में मटेरियल हमीदिया परिसर में पहुंचा था। इस दौरान ढलान पर डंपर के ब्रेक फेल हो गए। वहीं कुछ दूर मजदूर सड़क किनारे बैठ कर खाना बना रहे थे। वाह कुछ समझ पाते इससे पहले ही डंपर ने उन्हें चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत होने की सूचना मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com