भोपाल: राजा भोज एयरपोर्ट पर फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, सामने आई ये वजह

भोपाल, मध्यप्रदेश: आज यानि रविवार को राजा भोज एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइन की सूरत से कोलकाता जा रही फ्लाइट की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
राजा भोज एयरपोर्ट पर फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग
राजा भोज एयरपोर्ट पर फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंगSyed Dabeer Hussain - RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में एक ओर जहां कई योजनाओं पर कार्य जारी है वहीं दूसरी तरफ कई अप्रत्याशित घटनाएं आए दिन सामने आती जा रही हैं, इस बीच ही आज यानि रविवार को राजा भोज एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइन की सूरत से कोलकाता जा रही फ्लाइट की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इससे पहले भी कई फ्लाइट की किसी ना किसी कारण से इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट का है जहां इंडिगो की सूरत से कोलकाता जा रही फ्लाइट की दोपहर करीब 12:15 बजे इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि, उड़ान के दौरान पायलट को अचानक तकनीकी खराबी महसूस हुई। जिसमें विमान के इंजन से असामान्य आवाज आ रही थी। जिसके चलते सुरक्षा के मद्देनजर विमान के पायलट ने भोपाल एयर ट्रैफ‍िक कंट्रोल रूम से संपर्क किया और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। जहां व्यवस्था के बाद इमरजेंसी लैंडिंग हुई।

तकनीकी खराबी को दूर करने का किया प्रयास

इस संबंध में, जहां एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई वहीं इसके बाद तकनीकी खराबी को दूर करने का प्रयास भी किया गया। जहां जानकारी के अनुसार फ्लाइट में 120 से अधिक यात्री सवार थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com