भोपाल: कर्मचारियों के हंगामे के बाद कार्यकारिणी चुनाव स्थगित, किए आदेश जारी

भोपाल, मध्यप्रदेश: कार्यकारिणी के चुनाव के नामांकन भरने के पहले कर्मचारियों के हंगामे के बाद अब चुनाव निर्वाचन आयोग ने स्थगित कर दिए हैं।
कर्मचारियों के हंगामे के बाद कार्यकारिणी चुनाव स्थगित
कर्मचारियों के हंगामे के बाद कार्यकारिणी चुनाव स्थगितDeepika Pal - RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में कोरोना संक्रमण का प्रभाव जा बढ़ते ही जा रहा है वहीं संक्रमण के असर की वजह से प्रस्तावित चुनाव स्थगित किए जा रहे हैं इस बीच ही मंत्रालय कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी के चुनाव के नामांकन भरने के पहले कर्मचारियों के हंगामे के बाद अब चुनाव स्थगित कर दिए है। यह आदेश निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया है। बताते चलें कि, 26 मार्च को मतदान प्रस्तावित थे।

कर्मचारियों ने जमकर किया था हंगामा

इस संबंध में बताते चलें कि, बीते दिन सोमवार को निर्वाचन अधिकारी सेवानिवृत्त अवर सचिव संतोष ठाकुर, सहायक निर्वाचन अधिकारी आनंद भट्ट व राजेश नेमा के सामने नेताजी सुभाष चंद्र बोस पैनल के सुभाष वर्मा और अन्य ने लिखित आपत्ति दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया कि, जारी मतदाता सूची में मृत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के नाम भी शामिल कर लिए गए हैं साथ ही कहा कि, गैर और बाहरी कर्मचारियों के नाम भी शामिल हैं, जो मतदान के लिए योग्य नहीं हैं। जिसे लेकर ही कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया था।

निर्वाचन अधिकारी ठाकुर ने बयान देते हुए कही बात

इस मामले में, निर्वाचन आयोग के निर्वाचन अधिकारी संतोष ठाकुर ने बयान देते हुए बताया कि, सुभाष वर्मा व अन्य कर्मचारियों द्वारा दर्ज कराई मृत, कुलियों को सदस्य बनाने वाली आपत्तियां सही हैं। उनमें सुधार किया जाएगा। कोरोना संक्रमण समेत सभी आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए चुनाव स्थगित कर दिया है।

कर्मचारी संघ के सुधीर नायक ने भी की नारेबाजी

इस संबंध में बताते चलें कि, कर्मचारियों की ओर से कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक ने भी नारेबाजी की। जिसमें बताया जा रहा है कि, दूसरे गुट द्वारा आपत्ति को पूर्ण रूप से अस्वीकार किया गया जिसे लेकर कर्मचारी भड़क गए। इसे लेकर कर्मचारियो की मांग है कि, फोटो युक्त पदक्रम सूची के अनुसार मतदाता सूची तैयार करें। बाहरियों को मतदाता सूची से बाहर किया जाएं, ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जाए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co