BJP के स्थापना दिवस पर प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित,सीएम ने कही बात

भोपाल, मध्यप्रदेश: आज देश की भाजपा का स्थापना दिवस है जिस मौके पर प्रदेश के भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
BJP के स्थापना दिवस पर प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित
BJP के स्थापना दिवस पर प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम आयोजितSyed Dabeer Hussain - RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में कोरोना संकटकाल के बीच आज देश की भाजपा का स्थापना दिवस है जिस मौके पर भाजपा जगत में नेताओं द्वारा दी जा रही बधाईयों का तांता लगा हुआ है वहीं दूसरी तरफ आज प्रदेश के भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इस दौरान बीजेपी नेतागण मौजूद रहें।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बधाई देते हुए किया संबोधित

इस संबंध में, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा के स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और भाजपा पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा जी की अभूतपूर्व कुशल नेतृत्व में नये भारत के निर्माण के लक्ष्य को हम सब प्राप्त करेंगे। एक शिक्षित, समर्थ और नये भारत के निर्माण के स्वप्न को साकार करेंगे। श्रद्धेय श्यामप्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों के समर्थ भारत के निर्माण के लिए भारतीय जनता पार्टी संकल्पित हैं। उनके दिये अंत्योदय के उत्थान और हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके अलावा संबोधन के दौरान कहा कि, आज भाजपा के स्थापना दिवस पर हम यह संकल्प लें कि कोविड19 संक्रमण को बढ़ने नहीं देंगे और इसे रोकने के लिए रचनात्मक सहयोग देंगे। हमें हर हाल में कोविड19 का संक्रमण रोकना है। सरकार के साथ समाज को खड़ा होना पड़ेगा, समाज को खड़ा करने का काम भाजपा के कार्यकर्ता करेंगे। इसलिए कोरोना की गाइडलाइंस का पालन करें और समाज को जागरुक करें।

सन् 1980 में भाजपा पार्टी का गठन

इस संबंध में आपको बताते चलें कि, पूर्ववर्ती पूर्ववर्ती जनसंघ के नेताओं ने 1980 में भारतीय जनता पार्टी का गठन किया था। जिसके बाद 1984 में भाजपा ने पहला लोकसभा चुनाव लड़ा, जिसमें इसे सिर्फ दो सीटें मिलीं, लेकिन बाद के चुनावों में पार्टी मजबूत बनकर उभरी है। बताते चलें कि, 1980 में भारतीय जनता पार्टी बनी थी और पार्टी के पहले अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी बने थे। फिलहाल लोकसभा में इसके पास स्पष्ट बहुमत है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co