भोपाल: कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज़, जल्द बनेगी सुव्यवस्थित सरकार

भोपाल, मध्यप्रदेश: शिवराज कैबिनेट का विस्तार आगामी तारीख को हो सकता है। जिसमें बताया जा रहा है कि सिंधिया समर्थकों समेत कई नए चेहरों को जगह मिल सकती है।
कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज़
कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज़Syed Dabeer-RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में विश्वव्यापी महामारी कोरोना का संकट जहां बढ़ते मामलों के चलते लगातार जारी है वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़ी ख़बरें भी सामने आ रही हैं। इस बीच ही एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं जहां कहा जा रहा है कि, शिवराज कैबिनेट का विस्तार आगामी तारीख 30 जून को हो सकता है। जिसमें बताया जा रहा है कि सिंधिया समर्थकों समेत कई नए चेहरों को जगह मिल सकती है।

बड़े नेताओं से चर्चा करने दिल्ली पहुंचेंगे शिवराज

इस संबंध में, प्रदेश में शिवराज सरकार द्वारा जहां मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं जोरों पर है वहीं इसी संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज आज दिल्ली पहुंचेंगे जहां उनकी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात होगी। इसमें मध्यप्रदेश में तय किए गए नामों को फाइनल किया जाएगा। इससे पहले वे दिल्ली में मध्यप्रदेश के चुनिंदा नेताओं से भी बात कर सकते हैं। बता दें कि, कैबिनेट में शामिल किए जाने वाले संभावित नेताओं के नामों पर सहमति बन गई है।

संभावित नामों को लेकर बनी सहमति

इस संबंध में, बताया जा रहा है कि, कैबिनेट में शामिल किए जाने वाले संभावित नामों को लेकर प्रदेश स्तर पर सहमति बन गई है। नए चेहरों में प्रेम सिंह पटेल, चेतन कश्यप, मोहन यादव और अरविंद भदौरिया के नाम हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुरानी टीम से गोपाल भार्गव, विजय शाह, गौरीशंकर बिसेन, यशोधरा राजे, राजेंद्र शुक्ला, रामपाल सिंह और भूपेंद्र सिंह ठाकुर को सूची में शामिल किया गया है। भोपाल से विश्वास सारंग, इंदौर से रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़ के नामों की भी चर्चा है। साथ ही बताया जा रहा है कि पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख और संघ की ओर से मध्यप्रदेश के पालक अधिकारी बनाए गए अरुण कुमार और क्षेत्रीय प्रचारक दीपक विस्पुते को इसकी जानकारी दे दी है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com