कांग्रेस का बीजेपी ऑफिस पर पथराव वाला शांतिपूर्ण विरोध, कई पर FIR
कांग्रेस का बीजेपी ऑफिस पर पथराव वाला शांतिपूर्ण विरोध, कई पर FIRSocial Media

कांग्रेस का बीजेपी ऑफिस पर पथराव वाला शांतिपूर्ण विरोध, कई पर FIR

भोपाल, मध्यप्रदेश: बीते दिन हुई भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प मामले में भाजपा अध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी।

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश में सत्ता के संघर्ष को लेकर राजनीतिक महासंग्राम जारी है वहीं दूसरी ओर इन सियासी उठापटकों ने सियासत को झकझोर कर रख दिया है इस बीच बीते दिन भाजपा कार्यालय के पास हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन और बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ झड़प मामले में भाजपा अध्यक्ष वीरानी की शिकायत पर हबीबगंज थाना पुलिस ने कांग्रेस के 8 कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज कर 50 अन्य अज्ञातों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि, बीते दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय का घेराव कर कार्यालय के बाहर बाहर विरोध प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि, बेंगलुरु में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह सहित प्रदेश कांग्रेस के मंत्रियों को कर्नाटक पुलिस द्वारा बुधवार सुबह कथित रूप से हिरासत में लिए जाने की घटना से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता यहां भाजपा कार्यालय का घेराव करने आज शाम जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा कर पथराव किया और बुधवार शाम कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़कर भाजपा कार्यालय की तरफ पहुंचे, तभी दोनों पार्टी भाजपा एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़े, जमकर पथराव हुआ। इसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी।

भाजपा की शिकायत पर मामला दर्ज

इस संबंध में राजधानी के हबीबगंज क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र सिंह ने पत्रकारों को बताया कि, भाजपा जिला अध्यक्ष विकास विरानी की शिकायत पर पुलिस ने राहुल राठौर सहित 8 लोगों के खिलाफ नामजद और 50 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 147, 323 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता राहुल कोठारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार मध्यप्रदेश में जल्द ही जाने वाली है इसलिए भाजपा कार्यालय पर हमला किया गया है। साथ ही कोठारी ने आगे कहा कि, हम अपने कार्यालय में शांतिपूर्वक बैठे हुए थे। तभी कांग्रेस के लोगों ने पत्थरों और लाठियों से हमारे ऊपर हमला कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों में से कुछ को हिरासत में लिया गया। इस घटना में किसी को चोट नहीं पहुंची है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com