भोपाल : प्रदेश में आज से अन्न उत्सव शुरू, 37 लाख गरीबों को मिलेगा फायदा

भोपाल, मध्यप्रदेश: सीएम शिवराज सिंह चौहान अन्न उत्सव की शुरुआत कर रहे हैं, जिससे प्रदेश के करीब 37 लाख गरीबों को आज से 5 किलो गेहूं या चावल और एक किलो नमक मिलेगा।
प्रदेश में आज से अन्न उत्सव शुरू
प्रदेश में आज से अन्न उत्सव शुरूDeepika Pal-RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में महामारी का प्रकोप जहां बढ़ते संक्रमण के साथ अब भी जारी है तो वहीं संक्रमण काल में रोकथाम के प्रयास के साथ ही गरीब वर्गो के लिए कई योजनाओं का शुभारंभ भी किया जा रहा है इस बीच ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज प्रदेश में अन्न उत्सव की शुरुआत कर रहे हैं जिससे प्रदेश के करीब 37 लाख गरीबों को आज से 5 किलो गेहूं या चावल और एक किलो नमक मिलेगा। इसके साथ ही पर्ची भी दी जाएगी।

सीएम शिवराज करेंगे कार्यक्रम की शुरुआत

इस संबंध में, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज मध्य प्रदेश के 36 लाख 86 हजार 856 गरीबों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्रता पर्ची जारी करेंगे। जहां राजधानी के समन्वय भवन में यह कार्यक्रम शुरू हो गया है। इस कार्यक्रम के तहत सीएम चौहान इन गरीब परिवारों को पात्रता पर्ची देने के साथ अन्न उत्सव का शुभारंभ करेंगे।

नए हितग्राहियों को मिलेगा फायदा

इस संबंध में बताते चलें कि, सभी नए हितग्राहियों को अन्य उचित मूल्य उपभोक्ताओं की तरह ही सितंबर महीने का प्रति सदस्य 5 किलो गेहूं या चावल और प्रति परिवार एक किलो आयोडीन नमक एक रुपए किलो की दर से दिया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक परिवार को 1.5 लीटर केरोसीन कलेक्टर द्वारा निर्धारित दर पर दिया जाएगा। वहीं नए, पुराने सभी उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना के तहत नवंबर तक प्रति सदस्य 5 किलो निशुल्क गेहूं या चावल और एक किलो दाल भी दी जाएगी।

अधिनियम के तहत 1 करोड़ से अधिक है पात्र परिवार

इस संबंध में आपको बताते चलें कि, प्रदेश में वर्तमान में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 1 करोड़ 16 लाख 89 हजार 136 पात्र परिवार हैं,‍ जिनके परिवार के सदस्य मिलाकर 5 करोड़ 44 लाख 31 हजार 183 हैं। नए जोड़े जा रहे पात्र परिवारों की संख्या एक करोड़ 66 लाख 253 हैं, जिनके अभी नवीन जोड़े जा रहे पात्र हितग्राहियों की संख्या 35 लाख 24 हजार 443 है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co