24 घंटे की नौटंकी से प्रदेश का क्या भला हुआ शिवराज जी, नाथ का तीखा प्रहार
भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते जहां कई जिले लॉक होते जा रहे है वहीं दूसरी तरफ संकटकाल के बीच सरकार की व्यवस्थाओं पर विपक्ष द्वारा तंज कसा जा रहा है। इस बीच ही प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज पर निशाना साधा है। जिसमें कोरोना की रणनीतियों पर कटाक्ष पेश करते हुए बयान जारी किए है।
पूर्व सीएम कमलनाथ ने कही बात
इस संबंध में, प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए कहा कि, मध्यप्रदेश में अस्पतालों में ना बेड, ना दवा, ना इंजेक्शन, ना ऑक्सिजन , मौतें जारी है। जिससे अराजकता की स्थिति बनती जा रही है, जनता में भय व डर का माहौल बनता जा रहा है। प्रदेश के सागर व खरगोन में ऑक्सिजन की कमी से मौत की खबरें , एक तरफ़ जनता तड़प रही , दूसरी तरफ़ लूट- खसोट जारी। हमारे मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता को बताये कि उनकी मिंटो हॉल की 24 घंटे की नौटंकी से प्रदेश का क्या भला हुआ, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं में क्या सुधार हुआ है। आज अवसर है आवश्यक निर्णय लेने का , लोगों की जान बचाने का, लोगों की परेशानी दूर करने का, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने का है।
संकटकाल में गुमराह करने में लगी है सरकार- सीएम
इस संबंध में, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आगे कहा कि, हमेशा की तरह ही हमारे शिवराज जी अभी भी इस भीषण संकट काल में भी नौटंकी भरे आयोजन कर जनता को गुमराह करने में लगे हुए है। शिवराज जी, ये प्रदेश आपके इस ग़ैर ज़िम्मेदाराना कृत्य पर आपको कभी माफ़ नहीं करेगा। आपको बताते चले कि, इससे पहले भी प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ शिवराज सरकार पर तंज कसते हुए बयान जारी करते आए है।
ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।