कमल नाथ ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र, BJP पार्टी के नेताओं को लेकर कही बात
भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में महामारी का प्रकोप जहां संक्रमण के मामलों के साथ थमने का नाम नहीं ले रहा है वहीं दूसरी तरफ संक्रमण काल के बीच होने वाले उपचुनाव से पहले नेताओं के बयान के साथ कई मुद्दों पर सियासत की खबरें चर्चा में आ रही हैं, इस बीच ही सीएम शिवराज द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे जाने वाले पत्र पर पलटवार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है।
पूर्व सीएम कमलनाथ ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र
इस संबंध में, पूर्व सीएम कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखते हुए कहा कि, मैंने अपने 40 वर्ष के सार्वजनिक जीवन में सदैव महिलाओं का सम्मान किया है और हमेशा करूंगा, लेकिन महिलाओं के सम्मान का दिखावा कर आपकी तरह कुत्सित राजनीति कभी नहीं करूंगा। साथ ही कहा कि, महिलाओं के संबंध में मैंने कभी भी अशोभनीय टिप्पणी नहीं की है जबकि आपकी पार्टी के कई नेता महिलाओं पर अशोभनीय टिप्पणी के आदी हैं।
अपनी साथियों की जानकारी के लिए लिखना था प्रदेशाध्यक्ष को पत्र - नाथ
साथ ही आगे कहा कि, बीते दिन ही आपकी सरकार के मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह की पत्नी को ऐसे शब्दों से संबोधित किया है, जिसे बोलना तो दूर सुनना भी उचित नहीं माना जाता है। साथ ही कहा कि, अच्छा होता कि आप अपने पार्टी अध्यक्ष को पत्र लिखकर अपने साथियों की अशोभनीय टिप्पणियों की जानकारी देते।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।