दुखद खबर: पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर का निधन, सियासी जगत में छाया शोक

भोपाल, मध्यप्रदेश: सियासी जगत के लिए दुखद समाचार मिला है जहां कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर का कोरोना से निधन हो गया।
पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर का निधन
पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर का निधनDeepika Pal-RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर के बीच जहां अब तक कई मरीजों के निधन की खबरें सामने आ चुकी हैं तो वहीं दूसरी तरफ सियासी जगत के लिए दुखद समाचार मिला है जहां कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर का कोरोना से निधन हो गया।

कोरोना संक्रमण के चलते अस्पताल में थे भर्ती

इस संबंध में बताते चलें कि, बीते दिन दमोह विधानसभा चुनाव में कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद मंत्री राठौर का इलाज राजधानी के चिरायु अस्पताल में चल रहा था। उसी दौरान उनका ऑक्सीजन लेवल बेहद डाउन हो गया था। उन्हे ग्वालियर में इलाज में सुधार न होने पर लाया गया था। बताया जा रहा है कि, 15 अप्रैल को संक्रमित होने के बाद उन्होंने खुद को घर में ही आइसोलेट किया था जहां से तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने निधन पर जताया शोक

इस संबंध में, पूर्व मंत्री राठौर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पूर्व सीएम कमलनाथ ने लिखा कि, पूर्व मंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह राठौर के दुखद निधन का समाचार बेहद पीड़ादायक व व्यथित करने वाला है। वे मेरे बेहद प्रिय होकर, सहज, सरल व्यक्तित्व के धनी व पार्टी के प्रति बेहद निष्ठावान व समर्पित थे। उनका निधन कांग्रेस परिवार व मेरे लिये व्यक्तिगत क्षति है।परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान व पीछे परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co