तेज हवा और गड़गड़ाहट के साथ फिर जमकर हुई बारिश
तेज हवा और गड़गड़ाहट के साथ फिर जमकर हुई बारिशSyed Dabeer Hussain - RE

Weather Update : तेज हवा और गड़गड़ाहट के साथ फिर जमकर हुई बारिश

रविवार रात को राजधानी में लगातार दूसरे दिन मौसम का मिजाज अचानक बदला। दिन में मौसम साफ रहा, वहीं शाम ढलते-ढलते बादल छाने लगे और रात 8 बजे के आसपास तेज हवा और गड़गड़ाहट के साथ जमकर बारिश शुरू हो गई।

भोपाल, मध्यप्रदेश। रविवार रात को राजधानी में लगातार दूसरे दिन मौसम का मिजाज अचानक बदला। दिन में मौसम साफ रहा, वहीं शाम ढलते-ढलते बादल छाने लगे और रात 8 बजे के आसपास भोपाल शहर में तेज हवा और गड़गड़ाहट के साथ जमकर बारिश शुरू हो गई। जबकि बैरागढ़ इलाके में कुछ देर से पानी बरसा। इसलिए रात 8:30 बजे तक भोपाल (बैरागढ़ आब्जर्वेट्री) में मामूली वर्षा दर्ज की गई। भोपाल शहर (अरेरा हिल्स, आब्जर्वेट्री) में आधे घंटे में 2.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। उसके बाद भी वर्षा का सिलसिला जारी रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि कम दबाव का क्षेत्र वर्तमान में दक्षिणी महाराष्ट्र में सक्रिय है। साथ ही मध्यप्रदेश में विपरीत दिशा की हवाओं का टकराव हो रहा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इन दो वेदर सिस्टम के कारण अगले दो दिन राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

दो दिन बाद आसमान होगा साफ, बढ़ेगी ठंड़क :

मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि मानसून की विदाई हो चुकी है, अब पोस्ट मानसून बारिश हो रही है। मौजूदा सिस्टम के प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ गई है। वर्तमान में कम दबाव का क्षेत्र तेलंगाना और उससे लगे महाराष्ट्र में मौजूद है। वहीं निम्र स्तर पर बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी और अरब सागर से आ रही पश्चिमी हवाओं के टकराने से तेज गड़ागड़ाहट के साथ बारिश हो रही है। वषा की गतिविधियां अगले 48 घंटे तक जारी रहने की संभावना है। इस सिस्टम का प्रभाव प्रदेश के अधिकांश हिससां पर होगा। विशेषकर होशंगाबाद, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के अधिकांश जिलों में बारिश होने के आसार हैं। 20 अक्टूबर से मौसम साफ होने लगेेगा, उसके बाद रात के पारे में गिरावट आने के साथ ही ठंडक बढ़ेगी।

पारे का अप-डाउन :

शनिवार की तरह ही रविवार को अचानक गरज-चमक के साथ हुई तेज बारिश परेशानी का सबब बनकर आई। कुछ ही देर की तेज बारिश से कई इलाकों और निचली बस्तियों में पानी गया। यातायात जाम हो गया। वहीं तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई। राजधानी के दिन के पार में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य रहा। मौसम का मिजाज बदलने और वर्षा होने से न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई और पारा 22. 6 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। अगले दो दिन दिन में धूूप-छांव के रहने, वहीं शाम या रात को वर्षा होने के आसार हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com