बैठक में CM चौहान ने फसलों की क्षति का आंकलन कर राहत पहुंचाने के दिए निर्देश

भोपाल, मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में ओलावृष्टि को लेकर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की ।
MP में ओलावृष्टि को लेकर आज सीएम ने की महत्वपूर्ण बैठक
MP में ओलावृष्टि को लेकर आज सीएम ने की महत्वपूर्ण बैठकSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। कोरोना संकट के बीच कल मध्यप्रदेश के कई जिलों ओलावृष्टि के साथ जोरदार बारिश हुई है, बता दें कि शुक्रवार को मध्यप्रदेश में ओलावृष्टि के साथ जोरदार हुई बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा है। मध्यप्रदेश में ओलावृष्टि को लेकर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की और किसानों को हुए नुकसान का आंकलन करने सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिए।

मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों से कहा कि वर्षा के कारण किसानों की फसलों को हुई क्षति का सर्वे कार्य तत्काल प्रारंभ किया जाए। CM ने प्रदेश में हुई वर्षा के संबंध में आज निवास में बैठक में अधिकारियों से विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री शिवराज ने अधिकारियों से कहा-

प्रभावित जिलों में क्षति के आकलन कार्य तत्काल प्रारंभ किया जाए, वर्षा के फलस्वरूप फसलों को हुई क्षति का सर्वे कार्य पूरी ईमानदारी से सर्वे किया जाए।

किसानों को सर्वे के बाद पूर्ण आकलन होने पर आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी।

सीएम शिवराज ने कहा-

महत्वपूर्ण बैठक में सीएम चौहान ने कहा

बैठक में सीएम चौहान ने कहा कि किसानों को सर्वे के बाद आवश्यक सहायता मिलेगी, मोटे तौर पर 15 से 20 जिलों में वर्षा हुई है, फसल क्षति का आंकलन किया जा रहा है।

चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रभावित परिवारों को दी जाए : CM

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि जहाँ जनहानि हुई है, वहाँ प्रावधान के अनुसार चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रभावित परिवारों को दी जाए। साथ ही पशुहानि के प्रकरणों में भी सहायता दी जाए। कृषि व राजस्व विभाग संयुक्त निरीक्षण करें। राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधान के अनुसार मदद की जाए।

बता दें कि इस बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, कृषि उत्पादन आयुक्त के. के. सिंह, प्रमुख सचिव कृषि अजीत केसरी और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी उपस्थित रहे। इस बीच सीएम ने कहा कि पशु हानि के प्रकरणों में भी सहायता दी जाए, कृषि विभाग, राजस्व विभाग संयुक्त निरीक्षण करें। राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधान के अनुसार पात्र प्रभावितों की पूरी मदद की जाए। सरकार किसानों के साथ खड़ी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com