मध्यप्रदेश में आधा सैकड़ा आईपीएस हुए इधर से उधर

भोपाल, मध्यप्रदेश : सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 50 से अधिक अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए।
मध्यप्रदेश आईपीएस तबादले
मध्यप्रदेश आईपीएस तबादलेPriyanka Yadav - RE

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 50 से अधिक अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए, जिससे पुलिस मुख्यालय के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा अनेक जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भी प्रभावित हुए हैं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी), प्रशासन, पुलिस मुख्यालय भोपाल कैलाश मकवाना को एडीजी, नारकोटिक्स, पुलिस मुख्यालय, भोपाल की जिम्मेदारी दी गयी है। अभी तक एडीजी, नारकोटिक्स, पुलिस मुख्यालय भोपाल की जिम्मेदारी निभा रहे अजय कुमार शर्मा को एडीजी, प्रशासन, पुलिस मुख्यालय, भोपाल बनाया गया है।

इसके अलावा एडीजी, एससीआरबी, भोपाल जी पी सिंह को एडीजी, एंटी नक्सल ऑपरेशन, पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है। एडीजी, होमगार्ड, जबलपुर राजेश चावला को एडीजी, एससीआरबी, भोपाल के रूप में स्थानांतरित किया गया है। एडीजीपी, जेएनपीए, सागर जी जनार्दन को एडीजीपी, शहडोल रेंज के रूप में भेजा गया है। पुलिस मुख्यालय भोपाल में महानिरीक्षक (आईजी) (गुप्तवार्ता) मकरंद देउस्कर को आईजी, अपराध अनुसंधान विभाग बनाया गया है। अभी तक आईजी अपराध अनुसंधान विभाग की जिम्मेदारी निभा रहे डी श्रीनिवास वर्मा को आईजी (कानून एवं व्यवस्था), पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है। आईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल एस पी सिंह को इंदौर में विशेष सशस्त्र बल (विसबल) के आईजी के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

पुलिस मुख्यालय भोपाल के एक अन्य आईजी अविनाश शर्मा को पुलिस मुख्यालय भोपाल में आईजी एससीआरबी पदस्थ किया गया है। पुलिस मुख्यालय भोपाल में आईजी मनोज शर्मा को आईजी (गुप्तवार्ता) की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। उप महानिरीक्षक (डीआईजी) प्रबंध, पुलिस मुख्यालय भोपाल हरिनारायण चारी मिश्रा को डीआईजी, खरगोन पदस्थ किया गया है। डीआईजी खरगोन एम एस वर्मा को डीआईजी, जबलपुर रेंज भेजा गया है। डीआईजी सागर दीपक वर्मा को डीआईजी, एसएएफ (सेंट्रल रेंज) भोपाल की जिम्मेदारी दी गयी है। डीआईजी छतरपुर अनिल माहेश्वरी को डीआईजी, पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है। डीआईजी बालाघाट आर एस डहेरिया को डीआईजी सागर बनाया गया है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com