राजभवन पहुंचने से पहले कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज, कई किसान-कांग्रेसजन घायल

भोपाल, मध्यप्रदेश। राजभवन घेराव के लिए जा रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने वॉटर कैनन से पानी छोड़कर रोशनपुरा चौराहे पर ही रोक लिया, इसी दौरान कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठियां भांजीं।
राजभवन पहुंचने से पहले कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज
राजभवन पहुंचने से पहले कांग्रेसियों पर लाठीचार्जPriyanka Yadav-RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की अगुआई में कार्यकर्ता भोपाल के जवाहर चौक पर जुटे, उन्हें राजभवन तक मार्च निकालना था। लेकिन रोशनपुरा के पास ही पुलिस ने कांग्रेसियों को रोक लिया और आगे नहीं बढ़ने दिया। इस दौरान पुलिस ने अश्रु गैस के गोले छोड़े और वॉटरकैनन का उपयोग किया, राजभवन पहुँचने से पहले कांग्रेसियों पर लाठी चार्ज किया गया।

कई किसान और कार्यकर्ताओं को आई चोट

बता दें कि राजभवन घेराव करने पहुंची कांग्रेस पर पुलिस ने ना सिर्फ लाठीचार्ज किया बल्कि वाटर कैनन और अश्रु गैस के गोले भी छोड़े, इस दौरान कई कांग्रेसी घायल हो गए हैं, लाठीचार्ज में कई लोगों को चोट आई हैं किसी की उंगली कट गई तो किसी के सिर फट गया, वहीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष मांडवी चौहान बेहोश हुई।

MP कांग्रेस ने किया ट्वीट

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का ख़ून बहाया_शिवराज जी, किसानों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ख़ून की हर बूँद देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेगी।

कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया :

इंदौर के कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया कि हम लोग जवाहर चौक पर जुटे थे, जवानों ने रोशनपुरा से आगे जाने से रोक दिया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। इसी दौरान पुलिस ने डंडे बरसाना शुरू कर दिए। बचने के लिए मैं पीछे हटा, तो तीन लाठी पीठ पर और एक लाठी कलाई में लगी।

कमलनाथ ने ट्वीट कर लगाया आरोप :

इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट करके आरोप लगाया है कि भोपाल में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे किसानों और कांग्रेसियों पर पुलिस ने शिवराज सरकार के इशारे पर लाठीचार्ज, अश्रु गैस और वॉटर कैनन छोड़े। उन्होंने इसकी निंदा करते हुए कहा कि हम कांग्रेसी इससे डरने वाले नहीं हैं। हम लोगों का संघर्ष इसी तरह जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि लाठीचार्ज में अनेक किसान और कांग्रेसजन घायल हुए हैं।

कांग्रेस नेता सलूजा ने कहा :

नरेंद्र सलूजा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ये देखिये शिवराज सरकार के ईशारे पर आज भोपाल में किसानो के समर्थन में कमलनाथ जी के नेतृत्व में निकले विशाल मार्च में पुलिस द्वारा किसानों, महिलाओं, कांग्रेसजनों व मीडिया कर्मियों पर बर्बर तरीक़े से किया गया लाठीचार्ज...बेरहमी से लोगों को पिटा गया।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com