राजधानी के बड़े तालाब में तैरता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
राजधानी के बड़े तालाब में तैरता मिला अज्ञात व्यक्ति का शवSyed Dabeer Hussain - RE

भोपाल: राजधानी के बड़े तालाब में तैरता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच शुरू

भोपाल, मध्यप्रदेश: राजधानी के बड़े तालाब में एक व्यक्ति की तैरती हुए लाश मिली है, जिसे गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया।

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में महामारी का प्रकोप जहां बढ़ते संक्रमण के साथ अब भी जारी है तो वहीं संक्रमण काल के बीच कई अप्रत्याशित घटनाएं सामने आती जा रही हैं इस बीच ही राजधानी के बड़े तालाब में एक व्यक्ति की तैरती हुए लाश मिली है, जिसे गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया। अज्ञात शव को लेकर पुलिस द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है।

क्या है पूरी घटना

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना राजधानी के कोहेफिजा भोपाल क्षेत्र अंतर्गत वीआईपी रोड कर्बला के पास बड़ा तालाब की है, जहां से एक व्यक्ति उम्र 50 साल करीबन मृत अवस्था में तैरता हुआ मिला है। जिसे गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी गई है।

शव की शिनाख्ती में जुटी पुलिस

इस संबंध में, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले को संज्ञान में लिया गया। पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू की है। फिलहाल अज्ञात शव को लेकर पता लगाया जा रहा है कि, यह हत्या है या फिर आत्महत्या। वहीं शव के परिजनों की जानकारी खोजी जा रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com