भोपाल: शादी से पहले ही टूटा रिश्ता, दहेज प्रकरण का केस दर्ज

भोपाल मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश में तेजी से बढ़ रहे हैं दहेज प्रकरण के मामले! ऐसा ही एक दहेज का मामला राजधानी भोपाल के ऐशबाग थाने में सामने आया है
दहेज़ प्रकरण का केस दर्ज
दहेज़ प्रकरण का केस दर्जPriyanka Yadav

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश में तेजी से बढ़ रहे हैं दहेज प्रकरण के मामले! ऐसा ही एक दहेज का मामला राजधानी भोपाल के ऐशबाग थाने में सामने आया है जहां एक दहेजलोभी युवक ने देहज न मिलने पर शादी करने ने मना कर दिया।

क्या था मामला

मिली जानकारी के अनुसार-10 मई 2017 को पुत्री (अनीता महावर) की सगाई अर्जुन महावर के साथ हुई थी। सगाई के बाद से ही अर्जुन ने दहेज़ की मांग करना चालू कर दी अर्जुन महावर ने दहेज में 4 लाख रूपए और बाइक की मांग की थी।

युवती के पिता ने कहा

सगाई के बाद अर्जुन महावर की इस मांग पर युवती के पिता ने कहा कि, उनकी इतने पैसे देनेे की हैसियत नहीं है। लेकिन अर्जुन ने साफ कह दिया था अगर मुझे इतना दहेज नहीं मिला तो मैं ये शादी नहीं करूंगा।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

लड़की के घर वालों के लाख समझने के बाद भी अर्जुन नहीं माना तो लड़की के घर वालो को मजबूर होकर थाने का दरवाजा खटखटाना पड़ा। इस मामले पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com