MP मौसम: चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने बारिश के दिए संकेत

भोपाल, मध्यप्रदेश: प्रदेश के मौसम विभाग ने 9 और 10 अप्रैल को पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई है।
चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी राहत
चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी राहतSyed Dabeer Hussain - RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में कोरोना संकटकाल में मौसम के मिजाज भी दिन- प्रतिदिन बदलता जा रहा है इस बीच ही आने वाले दिनों में चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने के संकेत मिल रहे हैं। जहां मौसम विभाग ने 9 और 10 अप्रैल को पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने जताए ये पूर्वानुमान

इस संबंध में, प्रदेश के मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार मौसम वैज्ञानिक पीके साह ने बताया कि, आने वाले दिन गुरूवार और 9 और 10 अप्रैल को बारिश होने की स्थिति बन रही है। जिसके चलते जबलपुर, शहडोल, रीवा, सागर में बारिश की संभावना है तो वहीं तापमान में भी गिरावट आएगी। जिसे लेकर बताया जा रहा है कि, बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात बना हुआ है। जिसके कारण प्रदेश में नमी आ रही है, जिससे बादल बनने के आसार है। इसके अलावा आगे पूर्वानुमान में बताया कि, प्रदेश में राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं से तापमान में बढ़त होगी तो वहीं कई जिलों में आज गर्म हवाओं का असर रहेगा।

मौसम विभाग ने जारी की जिलों में तापमान की स्थिति

इस संबंध में, प्रदेश के मौसम विभाग ने जिलों में मौसम के न्यूनतम और अधिकतम तापमानों की स्थिति जारी की है। जिसमें राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री, ग्वालियर में अधिकतम 41.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर खरगोन, दतिया,नौगांव और खजुराहों में दर्ज किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com