मंत्री इमरती देवी की फिसली जबान
मंत्री इमरती देवी की फिसली जबानSocial Media

ग्वालियर : मंत्री इमरती देवी की फिसली जबान, कांग्रेस ने किया बयान पर तंज

भोपाल, मध्यप्रदेश: कैबिनेट मंत्री इमरती देवी का वीडियो विवादों में आ गया है। जिसमें उन्होंने कहा कि, हम जिस कलेक्टर को फोन करेंगे। वह सीट जिता देगा।

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में महामारी का प्रकोप जहां बढ़ते संक्रमण के साथ अब भी जारी है तो वहीं संक्रमण काल में राजनीतिक जगत से भी कई खबरें सामने आती जा रही हैं इस बीच प्रदेश की कैबिनेट मंत्री और सिंधिया की समर्थक इमरती देवी का वीडियो विवादों में गया है। जिसमें वे चुनाव प्रचार के दौरान वे कहती नजर आ रही हैं कि हम जिस कलेक्टर को फोन करेंगे। वह सीट जिता देगा। इस बयान के बाद उन्होंने बात संभाल ली थी। इस वीडियो पर कांग्रेस ने तंज किया है।

कांग्रेस ने जारी किया वीडियो

इस संबंध में बताते चलें कि, कांग्रेस ने महिला विकास मंत्री इमरती देवी वीडियो जारी किया है जिसमें वे चुनाव प्रचार के दौरान लोगों से बात करते दिख रही हैं। जिसमें कहा कि, उपचुनाव में हमें सरकार बचाने के लिए 8 सीटें चाहिए हैं। जबकि कांग्रेस को सरकार बनाने 27 सीटों की जरूरत है। सत्ता सरकार में इतनी दम होता है, जिस कलेक्टर को फोन करेंगे, वह सीट हम जीत जाएंगे।

कांग्रेस नेता ने किया करारा तंज

इस संबंध में वीडियो पर तंज कसते हुए कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि मंत्री के बोल ही बताते हैं कि भाजपा सरकार सत्ता बल पर यह चुनाव जीतना चाहती है। इसे लेकर कांग्रेस वीडियो के साथ चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे। चुनाव आयोग को खुद इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com