प्रेस कांफ्रेंस में कई मुद्दों पर बोले मंत्री सिसोदिया, कांग्रेस को घेरा

भोपाल, मध्यप्रदेश: प्रदेश के पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने प्रदेश के कई मुद्दों को लेकर प्रेस कांफ्रेंस में बयान जारी किए हैं।
प्रेस कांफ्रेंस में कई मुद्दों पर बोले मंत्री सिसोदिया
प्रेस कांफ्रेंस में कई मुद्दों पर बोले मंत्री सिसोदियाSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। वैश्विक महामारी का संकट जहां बढ़ते संक्रमण के साथ अब तक टाला नहीं है वहीं संक्रमण के इस माहौल में सियासी गलियारे से राजनेताओं के बयान सामने आ रहे हैं इस बीच ही प्रदेश के पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने प्रदेश के कई मुद्दों को लेकर प्रेस कांफ्रेंस में बयान जारी किए हैं। साथ ही कहा कि, कांग्रेस की नकारात्मक सोच है। कांग्रेस कुछ भी कहती है। कांग्रेस सदस्यता अभियान देख कर बौखला गई है।

सदस्यता अभियान पर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध पर कहा

इस संबंध में, प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सदस्यता अभियान पर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, सदस्यता अभियान के समय जो लोग विरोध कर रहे थे वह टिकटार्थी थे वह आगामी चुनाव में टिकट के लिए ही विरोध कर रहे थे। साथ ही कांग्रेस के कांग्रेस के पोल खोल अभियान पर कहा कि, कांग्रेस को डूब मरना चाहिये क्योकि कांग्रेस ने कभी अपने सदस्यों पर ध्यान ही नहीं दिया।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के नागपुर जाने पर कहा

इस संबंध में, प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उठे सवाल ज्योतिरादित्य सिंधिया के नागपुर दौरे पर कहा कि, पार्टी का नेतृत्व है और वहां बुजुर्ग हैं तो उनका दर्शन करने में क्या बुराई है सिंधिया जी के नागपुर जाने पर दिग्विजय सिंह के पेट में दर्द क्यों हो जाता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com