मंत्री सिलावट का फिर कांग्रेस पर निशाना
मंत्री सिलावट का फिर कांग्रेस पर निशानाDeepika Pal-RE

मंत्री सिलावट ने कांग्रेस पर फिर साधा निशाना, कांग्रेस के पास कुछ नहीं बचा

भोपाल, मध्यप्रदेश: मंत्री तुलसी सिलावट ने कांग्रेस पर निशाना साधा कहा कि, कांग्रेस के पास कुछ नहीं बचा, पार्टी धरातल में चली गई है, अब भाजपा हमारी मां है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में महामारी कोरोना का प्रकोप जहां थमने का नाम नहीं ले रहा है वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक जगत से राजनेताओं के बीच कई मुद्दों पर बहसबाजी का दौर जारी रहता है इस बीच ही स्वर्गीय निर्भय सिंह पटेल की जयंती के मौके पर पहुंचे जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। जहां बयान में कहा कि, सिंधिया के पार्टी छोड़ने के बाद कांग्रेस के पास कुछ नहीं बचा, पार्टी धरातल में चली गई है, अब भाजपा हमारी मां है।

पूरे प्रदेश के साथ छल किया है - मंत्री सिलावट

इस संबंध में, बयान देते हुए आगे कहा कि, अब कांग्रेस धरातल में चली गई है। बताते चलें कि, 2018 का चुनाव भाजपा यानी हमारी मां ने 'माफ करो महाराज हमारे नेता शिवराज' स्लोगन पर लड़ा था। अब जब सिंधिया भाजपा में शामिल हो गए हैं, उनके साथ कांग्रेस के 27 विधायक भाजपा में आ गए तो ऐसे में आरोप लगाना बेबुनियाद है। वहीं कांग्रेस ने पूरे प्रदेश के साथ छल किया है हर वर्ग के साथ छल किया है।

किसानों से फसलों के सर्वे को लेकर किया अनुरोध

इस संबंध में, प्रदेश में खराब फसल पर सिलावट पर बयान देते हुए कहा कि, प्राकृतिक आपदा की वजह से किसानों की फसल खराब हुई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबंधित अधिकारियों को किसानों के नुकसान संबंधी जानकारी जुटाने और सर्वे के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मेरा किसान भाईयो से अनुरोध है कि, जो भी सर्वे करने आए वह पंचायत, ओटले या किसी के घर पर बैठकर सर्वे न करे। सीधे खेत में जाए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com