भोपाल: व्यापारी दंपत्ति के साथ मार-पीट कर लाखों की डकैती

भोपाल, मध्यप्रदेश : राजधानी भोपाल के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में आज तड़के एक व्यापारी दंपति के घर में घुसे अज्ञात बदमाशों ने मारपीट के बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया।
वारदात - लाखों की डकैती
वारदात - लाखों की डकैती Social Media
Submitted By:
Priyanka Yadav

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में आज तड़के एक व्यापारी दंपति के घर में घुसे अज्ञात बदमाशों ने मारपीट के बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार डकैत लाखों का माल ले गए हैं। डकैतों ने पति और पत्नी की भी पिटाई की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार

प्राप्त जानकारी के अनुसार- बकानिया निवासी सुभाषचन्द्र जायसवाल के घर पर तड़के 8 से 10 की संख्या में घुसे अज्ञात बदमाशों ने व्यापारी दंपति से मारपीट की और इसके बाद आलमारी में रखी दस हजार रुपए की नगदी सहित कीमती आभूषण लूट कर फरार हो गए। सभी ने चेहरे को स्कॉर्फ बांधा हुआ था। घटना के बाद व्यापारी द्वारा इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी।

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। सुभाषचंद्र जायसवाल ने बताया है कि उसकी बैरागढ़ में किराने की दुकान है। कल रात दुकान बंद करने के बाद वे घर गए, जहां खाना खाकर वे सो गए। इसी बीच घर में आहट सुनते ही हम लोगों की नींद खुल गई, बदमाश घर के मुख्य द्वार का गेट खोल कर अंदर घुस गए और मारना पीटना शुरू कर दिया और बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co