धारा 144 का नाजायज फायदा उठा रहे मनचले-फर्जी पुलिस बन,कर रहे अपराध

भोपाल, मध्यप्रदेश : आए दिन छेड़छाड़ के मामले बढ़ते जा रहे हैं, इसी बीच फर्जी पुलिस धारा 144 का नाजायज फायदा उठा कर छेड़खानी कर रहे हैं।
फर्जी पुलिस बन, कर रहे अपराध
फर्जी पुलिस बन, कर रहे अपराधSocial media

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाना इलाके में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर 2 युवकों ने दिल्ली की एक छात्रा से सरेराह छेड़खानी की। जबरिया कार में बैठने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं विरोध करने पर आरोपियों ने लड़की के साथियों के साथ में झूमाझटकी की। पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। एक आरोपी की गिरफ़्तारी कर ली गई है।

पुलिस के अनुसार-

21 वर्षीय पीड़िता नई दिल्ली की निवासी है। टीटी नगर स्थित नाट्य विद्यालय में इसी साल 16 जुलाई 2019 ट्रेनिंग पर आई है। लड़की ने पुलिस को बताया कि- वह भरत नाट्यम की ट्रेनिंग ले रही है, जो एक साल चलेगी। गुरूवार की रात दो दोस्तों के साथ डिपो चौराहा काम से गई थी। वहां कार क्रमांक एमपी 04 सीएस 7286 में सवार दो युवक आए। आरोपियों ने खुदको पुलिसकर्मी बताते हुए कहा की शहर में धारा 144 लगी है, कैसे घूम रही हो, हाथ पकड़कर बोला कि, कार में बैठो थाने लेकर चलना है।

लड़की ने विरोध किया तो आरोपियों ने अभद्रता शुरू कर दी। उसके दोस्तों ने आरोपियों का विरोध किया तो उनके साथ बदमाशों ने झूमाझटकी कर दी। इसी बीच वहां टीटी नगर थाने की चार्ली पहुंच गई। जहां पुलिसकर्मियों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। बाद में लड़की ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करा दिया। पुलिस ने एक आरोपी शरद वाटसे जो प्राइवेट नौकरी करता है की गिरफ़्तारी कर ली है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।

नहीं थम रहे ये मामले

टीटी नगर इलाके में ही स्कूली छात्रा के साथ में छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि गुरूवार रात 7:45 बजे कोचिंग पढ़कर घर लौट रही थी। आनंद बिहार स्कूल के सामने आरोपी सेराज मलिक निवासी कोलार नाम का युवक आया। पीड़िता को प्रपोज करते हुए, हाथ पकड़ लिया। घसीटकर एकांत में ले गया। वहां उसके साथ में अश्लीलता की। विरोध किया तो लोग आ गए। जिसके बाद में आरोपी ने लड़की को जान से मारने की धमकी और जाति से अपमानित करते हुए वहां से फरार हो गया। मनचला पूर्व में लड़की के मोहल्ले में ही रहा करता था। पुलिस उसकी गिरफ़्तारी के प्रयास कर रही है।

दोस्त ने महिला को घर बुलाकर छेड़ा

टीला जमालपुरा थाना इलाके में सनशाइन स्कूल के पास रहने वाले विवेक शर्मा ने पुरानी दोस्त को मिलने के बहाने घर बुलाया। जहां उसके साथ छेड़खानी कर दी। 30 वर्षीय पीड़िता छोला मंदिर थाना क्षेत्र की निवासी है। फिलहाल पति से अलग रह रही है। विवेक से उसका पुराना परिचय था। इसी कारण विवेक के कहने पर उसके घर तक मिलने चली गई थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com