पुलिस प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त बड़ी कार्रवाई, हटाया अवैध अतिक्रमण

भोपाल, मध्यप्रदेश: पुलिस प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्यवाही ने कोलार क्षेत्र में किये गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया है।
पुलिस प्रशासन और नगर निगम ने हटाया अवैध अतिक्रमण
पुलिस प्रशासन और नगर निगम ने हटाया अवैध अतिक्रमणSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में एक ओर जहां सरकार द्वारा नए योजनाएं और कार्य किए जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कई मुद्दों और मामलों पर बड़ी कार्यवाहियां भी की जा रही है इस बीच ही आज मंगलवार को पुलिस प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्यवाही ने कोलार क्षेत्र के मानसरोवर डेंटल कॉलेज के पास किये गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया है।

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के आदेश पर की बड़ी कार्रवाई

इस संबंध में बताते चलें कि, शिवराज सरकार की भू माफियाओं पर पैनी नजर है जिसके चलते कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बड़ी कार्रवाई की है। जहां भू माफिया से 1 एकड़ की भूमि मुक्त कराई गई है। भू माफिया सुनील यादव द्वारा 1.5 करोड़ की लागत से ढाबा, वर्कशॉप एवं दुकानों का निर्माण किया गया था। जिसे कार्रवाई कर जमींदोज किया गया। विवाद होने की आशंका पर थाना प्रभारी कोलार अपने बल के साथ कार्रवाई में मौजूद रहे तो वहीं भू माफिया पर 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। कोलार थाना क्षेत्र में 10, थाना हबीबगंज में एक और थाना शाहपुरा क्षेत्र में दो मामले दर्ज हैं।

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के आदेश पर की बड़ी कार्रवाई
कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के आदेश पर की बड़ी कार्रवाईSocial Media

भोपाल पुलिस एवं प्रशासन की लगातार जारी रहेगी कार्रवाई

इस संबंध में बताते चलें कि, भू माफिया सुनील यादव के अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद समय-समय पर वैधानिक कार्रवाई की गई। जहां उक्त कार्रवाई में SDM क्षितिज शर्मा, नायाब तहसीलदार, तहसील और अतिक्रमण प्रभारी आकाश मिश्रा, टीआई कोलार सुधीर अरजरिया मौजूद रहे हैं। बताते चलें कि, भोपाल पुलिस एवं प्रशासन की माफियाओं पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com