MP मौसम: मानसून में बदलाव के साथ बढ़ेगा तापमान, बूंदाबांदी के बने आसार

भोपाल, मध्यप्रदेश: मौसम में बदलाव के साथ बादल छाए रहने और प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार जताए जा रहे हैं। वहीं रात के और ठंडक बनी रहेगी।
मानसून में बदलाव के साथ बढ़ेगा तापमान
मानसून में बदलाव के साथ बढ़ेगा तापमानDeepika Pal-RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में महामारी का प्रकोप जहां बढ़ते संक्रमण के साथ अब भी जारी है तो वहीं संक्रमण काल के बीच मानसून को लेकर भी बदलाव का दौर जारी है इस बीच ही मौसम में बदलाव के साथ बादल छाए रहने और प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार जताए जा रहे हैं। वहीं रात के और ठंडक बनी रहेगी। इसके साथ ही आज यानि गुरुवार सुबह से ही प्रदेश के कुछ हिस्सों में रिमझिम बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने जताए पूर्वानुमान

इस संबंध में, प्रदेश के मौसम विभाग के माैसम वैज्ञानिक एवं ड्यूटी ऑफिसर पीके साहा ने पूर्वानुमान जताते हुए बताया कि आज गुरुवार काे अंडमान सागर में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। तो वहीं शुक्रवार काे यह डिप्रेशन यानी अवदाब में बदलेगा। साथ ही इसके कारण बादल छाने से रात का तापमान बढ़ेगा। आने वाले रविवार व साेमवार काे शहर में बादल छा सकते हैं और शहर के कुछ हिस्साें में बूंदाबांदी हाे सकती है।

अनुमान के अनुसार रात के तापमान में हुई बढ़ोत्तरी

इस संबंध में, आगे बताते चलें कि, पिछले 5 दिन से रात का तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री तक कम 17 से 19 डिग्री के आसपास बना हुआ है। रात का तापमान 17.9 डिग्री दर्ज किया गया। जो दो दिन और बढ़ने की संभावना है। साथ ही बताते चलें कि, बीते दिन बुधवार काे दिन का तापमान 34.1 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार के मुकाबले इसमें 0. 6 डिग्री की बढ़ाेतरी हुई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com