भोपाल, मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री शिवराज ने वर्ष पर्यन्त प्रतिदिन एक पौधा रोपने का संकल्प लिया है, 'One Plant A Day' की कड़ी में आज मुख्यमंत्री शिवराज ने बादाम का पौधा लगाया है। सीएम का कहना है कि मैं रोज़ एक पेड़ लगा रहा हूँ, प्रदेश की जनता से अपील है कि वह भी प्रतिवर्ष और संभव हो तो प्रतिमाह एक पौधा अवश्य लगाएं।
सीएम शिवराज ने किया ट्वीट-
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि आज मैंने भोपाल के स्मार्ट पार्क में बादाम का पौधा लगाया है, इस अवसर पर सीएम शिवराज ने कहा कि पौधा रोपण पर्यावरण की सेवा के साथ भावी पीढ़ियों को आशीर्वाद देने के समान है, आप सब भी पौधे लगाएं।
सीएम चौहान ने बादाम का महत्व बताते हुए कहा
मध्यप्रदेश के सीएम चौहान ने बादाम का महत्व बताते हुए कहा कि, बादाम 'Vitamin-E' का सबसे अच्छा सोर्स है, यह दिमाग और हृदय को स्वस्थ रखता है। वहीं आम जनता से अपील करते हुए कहा कि, आप अपने जन्मदिन और अपनों की स्मृति में पौधरोपण अवश्य कीजिये, हम सबके प्रयास से ही यह धरती हरी-भरी और हमारे लिए अधिक उपयोगी होगी।
आपको बताते चलें कि, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रोजाना एक पौधा लगाने का संकल्प सतत् जारी है अब तक राजधानी भोपाल में कई पौधों का रोपण किया जा चुका है, पौधारोपण के अलावा सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए संदेश देने के साथ प्रेरित भी किया जा रहा है।
बता दें कि, पर्यावरण सम्पूर्ण विश्व के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है, यदि विश्व को बचाना है, धरती के अस्तित्व को बचाना है या मानव जीवन भविष्य में सुरक्षित रखना है तो हम अपनी धरती को रहने लायक बनाए, जिसके लिए जरूरी है कि हम वृक्षारोपण करें। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें खबरें- पर्यावरण बचाने की पहल: आज CM चौहान ने स्मार्ट पार्क में लगाया पीपल का पौधा
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।