भोपाल: BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को पकड़ा

भोपाल, मध्यप्रदेश: BJP कार्यकर्ता नीरज ऊंटवाल की हत्या के आरोपियों में से 6 को गिरफ्तार किया गया तो वहीं अन्य दो आरोपियों को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार करेगी।
BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को पकड़ा
BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को पकड़ाDeepika Pal-RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में महामारी कोरोना का संकट जहां अभी तक टला नहीं है वहीं दूसरी तरफ कई अप्रत्याशित घटनाएं सामने आती जा रही हैं इस बीच ही दीपावली की रात बीजेपी कार्यकर्ता नीरज ऊंटवाल की हत्या के आरोपियों में से 6 को गिरफ्तार किया गया तो वहीं अन्य दो आरोपियों को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार करेगी।

एसपी साउथ साईं कृष्णा ने मामले में दी जानकारी

इस संबंध में, कमला नगर थाना क्षेत्र के एसपी साउथ साईं कृष्णा ने मामले के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि, बीते दिन कमला नगर में दिवाली की रात मर्डर की घटना हुई थी जिसमें 8 आरोपी बनाए गए थे। जिसमें कुछ प्रदेश के बाहर तो कुछ प्रदेश के अंदर फरार हुए थे। जिन्हें पकड़ने के अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं और गश्त की गई। आरोपियों की चिन्हित अवैध संपत्तियों को जमीदोंज किया जा रहा है।

एसपी साउथ साईं कृष्णा ने मामले में दी जानकारी
एसपी साउथ साईं कृष्णा ने मामले में दी जानकारीSocial Media

क्या था पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र के आंबेडकर नगर में दीपावली की रात को एक भाजपा कार्यकर्ता नीरज ऊंटवाल की हत्या कर दी गई थी, वहीं बीच बचाव के लिए आए उसके दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में पुलिस की टीमों ने रविवार देर रात विदिशा और सीहोर जिलों में छापामारी की।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com