पुलिस विभाग ने जारी की सूची
पुलिस विभाग ने जारी की सूचीSocial Media

नए साल में शुरु हुआ तबादलों का दौर, पुलिस विभाग ने जारी की सूची

भोपाल, मध्यप्रदेश: नए साल में प्रदेश के सभी विभागों में तबादलों का दौर है जारी, पुलिस विभाग ने जारी की तबादलों की सूची।

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश में नए साल की शुरूआत में जहां सरकार ने अपने वचनपत्र को पूरा करने की तैयारी शुरु कर दी है, वहीं अब प्रदेश के विभागों में भी अधिकारियों के तबादलों और पदों में फेरबदल का दौर शुरू हो गया। जिसे लेकर पुलिस विभाग ने गुरुवार को तबादलों की सूची जारी की।

कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों में होगा बदलाव :

बता दें कि, पुलिस विभाग द्वारा प्रदेश के कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों के पदों में फेरबदल किया जाएगा साथ ही पदोन्नत भी किया जाएगा। फिलहाल हाल ही में अधिकारियों की पदोन्नति होने बाद अब तक किसी अन्य स्थानों पर पदस्थापना नहीं हुई है उन्हें भी जल्द पदस्थापना दी जाएगी। इस तबादलों के दौर में पुलिस अधीक्षकों के साथ ही डीआईजी और बटालियनों में भी बदलाव होगा।

पुलिस मुख्यालय ने जारी की सूची :

पुलिस मुख्यालय ने जारी की सूची
पुलिस मुख्यालय ने जारी की सूचीSocial Media

नए अफसरों को दी जाएगी कमान :

जानकारी के मुताबिक, जिन अधिकारियों की पदोन्नति हो गई है उनके स्थान पर विभाग से नए अधिकारियों को नियुक्ति दी जाएगी। जिसमें 35वीं वाहिनी मंडला, 6वीं वाहिनी जबलपुर और 32वीं वाहिनी उज्जैन के कमांडेट भी बदले जाएंगे, उज्जैन के डीआईजी के पद पर अनिल कुमार शर्मा, जबलपुर डीआईजी के पद पर बीएस चौहान और वही रीवा में डीआईजी के पद पर अविनाश शर्मा की पदोन्नति की गई है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com