प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी, हो सकते हैं कई अधिकारी इधर से उधर

भोपाल,मध्यप्रदेश: नए साल की शुरूआत में प्रदेश सरकार ने विभागों के लिए सुनाया नया फरमान, पदोन्नति के साथ बदले जाएंगे पद।
वल्लभ भवन, भोपाल
वल्लभ भवन, भोपालDeepika Pal - RE

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश में नए साल की शुरूआत में जहां प्रदेश सरकार ने वचनपत्र के अधूरे वादों को पूरा करने की तैयारियां शुरू कर दी है वहीं प्रशासनिक व्यवस्था में भी बदलाव करने की पहल भी कर दी है जिसके चलते प्रशासनिक विभागों के अलावा पुलिस विभाग के पदों में बदलाव होगा।

विभिन्न विभागों के बदले जाएंगे सचिव:

इस संबंध में प्रदेश के मुख्य सचिव और सलाहकार एसआर मोहंती के 31 मार्च को होने वाली सेवानिवृति से पहले ही विभिन्न विभागों के सचिव और अधिकारियों के पदों में बदलाव हो सकता है। हाल ही में विभागों में सचिव और मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नत हुए अधिकारियों को नए स्थानों पर पदास्थापना मिल सकती है।

सरकार की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी :

बता दें कि, यह प्रदेश सरकार की बड़े तौर पर प्रशासनिक सर्जरी मानी जाने वाली है जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदलें जाएंगे। फिलहाल हाल ही में पदोन्नत हुए अधिकारियों को नए स्थान पर पोस्टिंग नहीं मिली है लेकिन जल्द पदास्थापना की जाएगी। पुलिस अधीक्षकों के अलावा डीआईजी और बटालियनों के पदों में फेरबदल देखने के लिए मिल सकता है।

व्यावसायिक राजधानी को महिला कलेक्टर मिलने की चर्चाएं तेज :

हाल ही में चर्चाएं सामने आ रही हैं कि प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर को पहली महिला कलेक्टर मिल सकती हैं। दरअसल वर्तमान में कलेक्टर लोकेश जाटव सचिव पद पर पदोन्नत हुए है और उनका तबादला भी हो सकता है जिसके चलते नए कलेक्टर की नियुक्ति की तैयारी की जा रही है। जिसमें महिला कलेक्टर के रूप में स्वाति मीणा और प्रियंका दास के नामों पर चर्चाएं चल रही हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com