झमाझम बारिश से भीगी राजधानी
झमाझम बारिश से भीगी राजधानीAtiq Ahmed - RE

Bhopal : झमाझम बारिश से भीगी राजधानी, 32 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली दक्षिण-पश्चिमी हवाएं

भोपाल, मध्यप्रदेश : देर शाम को अलग-अलग स्थानों पर झमाझम बारिश के एक-दो दौर देखे गए, जिससे शहर का मौसम सुहावना हो गया। शाम साढ़े छह बजे 32 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चली।

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन का असर राजधानी में भी दिखा। यहां देर शाम को अलग-अलग स्थानों पर झमाझम बारिश के एक-दो दौर देखे गए, जिससे शहर का मौसम सुहावना हो गया। शाम साढ़े छह बजे 32 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चली। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक प्रदेश में मानसून ने अरब सागर से दस्तक दी है। अब बंगाल की खाड़ी में भी सक्रियता बढ़ गई है, इसलिए मानसून भी अब गति पकड़ेगा। 20 से 22 जून तक मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। इस दौरान बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और गरज चमक के साथ बौछारें पडऩे का सिलसिला जारी रहेगा। पारे की गति भी तेज नहीं होगी, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि मानसून के ऑनसेट होने तक उमस परेशान करेगी।

भोपाल सिटी में 12 मिमी वर्षा दर्ज :

गुरुवार को शहर में सूर्यदेवता की मौजूदगी में बादलों की तांकझांक भी बनी रही। शाम को मौसम में बदलाव आया, साढ़े छह बजे 32 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चली। मिनाल रेसीडेंसी, अवध पुरी, पुराने भोपाल सहित शहर में अनेकों स्थानों पर अचानक ही तेज बारिश होने लगी। बारिश का दौर कुछ देर चला, लेकिन मौसम सुहावना हो गया। कुछ देर बाद बारिश का एक दौर और देखा गया। इसके बाद भी रूक-रूक कर बौछारें पड़ती रहीं। हालांकि बैरागढ़ इलाके में ज्यादा बारिश नहीं हुई, इसलिए रात 8.30 बजे तक बैरागढ़ स्थित ऑब्जर्वेट्री में सिर्फ वर्षा ट्रेस की गई। वहीं मौसम विभाग के भोपाल सिटी में लगे ऑटोमेटिक वेदर सिस्टम के अनुसार भोपाल सिटी में 12 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई।

मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि मानसून ऑनसेट की घोषणा के लिए कई फेक्टर्स देखे जाते हैं। लेकिन मुख्यत: हवा की दिशा का दक्षिण-पश्चिमी होना और ऑनसेट से पहले लगातार तीन दिन तक हर रोज कम से कम ढाई मिमी पानी बरसना जरूरी होता है। वर्तमान में परिस्थितियां अनुकूल हो गई है। अरब सागर के साथ ही अब बंगाल की खाड़ी भी सक्रिय हो गई है। इसलिए मानसून के अब दोनों सिरों से गति पकड़ने के आसार हैं। राजधानी में मानसून ऑनसेट होने की निर्धारित तारीख 20 जून है। अनुमान है कि 20 से 22 जून तक मानसून राजधानी सहित पूरे प्रदेश में छा जाएगा। मानसून ऑनसेट होने तक भी गरज चमक के साथ बौछारें पड़ती रहेंगी।

साहा ने बताया कि राजधानी में पिछले दस साल में मानसून ने कब-कब दी दस्तक :

  • वर्ष 2012 में 04 जुलाई

  • वर्ष 2013 में 11 जून

  • वर्ष 2014 में 07 जुलाई

  • वर्ष 2015 में 22 जून

  • वर्ष 2016 में 21 जून

  • वर्ष 2017 में 26 जून

  • वर्ष 2018 में 27 जून

  • वर्ष 2019 में 28 जून

  • वर्ष 2020 में 15 जून

  • वर्ष 2021में 11 जून

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com