E-Pass की अनिवार्यता खत्म: नए निर्देशों के साथ अब यात्रा होगी सुलभ

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से प्रदेश के अन्य जिलों की यात्रा के लिए ई-पास की आवश्यकता को समाप्त कर दिया है ,जिसके साथ अब लोगों के लिए एक जिले से दूसरे जिले में यात्रा करना संभव हो सकेगा।
E-Pass की अनिवार्यता खत्म
E-Pass की अनिवार्यता खत्मSyed Dabeer-RE

राज एक्सप्रेस। वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमित मामलों ने जहां प्रदेश की रफ्तार को धीमी कर दिया है वहीं बढ़ते लॉक डाउन के चलते आर्थिक गतिविधियां भी प्रभावित हुई हैं। इन सब के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नए निर्देश के साथ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से प्रदेश के अन्य जिलों की यात्रा के लिए ई-पास की आवश्यकता को समाप्त कर दिया है, जिसके साथ अब लोगों के लिए एक जिले से दूसरे जिले में यात्रा करना संभव हो सकेगा।

प्रदेश के बाहर जिले और राज्य के लिए होगा अनिवार्य

आपको बता दें कि, राज्य सरकार के नवीन निर्देश के अनुसार मध्यप्रदेश के एक जिले से अन्य जिले में यात्रा करने के लिए अब ई-पास की आवश्यकता नहीं होगी। लेकिन प्रदेश से किसी जिले से अन्य राज्य में अथवा अन्य राज्य से प्रदेश के किसी जिले में यात्रा के लिए पूर्व व्यवस्था अनुसार ई-पास प्राप्त करना अनिवार्य होगा। जिला प्रशासन ने लॉकडाउन के दौरान आर्थिक गतिविधियों को संबल प्रदान एवं प्रदेश के भीतर लोगों का आवागमन सुलभ बनाने के लिए यह निर्णय लिया है।

लॉकडाउन 5.0 की रणनीति को लेकर सीएम शिवराज करेंगे घोषणा

आपको बताते चलें कि, 31 मई को लॉकडाउन 4.0 के पूरा होने के बाद एक जून से प्रदेश के अंदर आवागमन की सुविधा फ्री करने की तैयारी है। बिना पास के व्यक्ति एक जिले से दूसरे जिले में पहुंचेगा। इसमें रेड जोन की बाध्यता भी खत्म की जाएगी। वहीं इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज यानि रविवार को एक जून से नई व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें ही वे चीजों को अंतिम रूप देंगे। साथ ही रात 8 बजे जनता को संबोधित करके बताएंगे कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुरूप मप्र में किस तरह की, कितनी और कैसी रियायतें होंगी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com