नगर निगम के पदों के नामों पर आज होगा आरक्षण,29 नई नगर परिषदाें में भी चुनाव

भोपाल, मध्यप्रदेश: चुनाव में किस निकाय में किस वर्ग के प्रत्याशी महापाैर या अध्यक्ष चुनाव लड़ सकेंगे इसे लेकर आज बुधवार को नाम आरक्षित किए जाएंगे।
नगर निगम के पदों के नामों पर आज होगा आरक्षण
नगर निगम के पदों के नामों पर आज होगा आरक्षणDeepika Pal-RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में वैश्विक महामारी कोरोना का संकट जहां थमने का नाम नहीं ले रहा है वहीं दूसरी तरफ संकटकाल के बीच नगरीय निकाय चुनावों के लिए तैयारियों का दौर शुरू हो गया है इस बीच ही इस चुनाव में किस निकाय में किस वर्ग के प्रत्याशी महापाैर या अध्यक्ष चुनाव लड़ सकेंगे इसे लेकर आज बुधवार 11 बजे रविंद्र भवन में नाम आरक्षित किए जाएंगे।

407 नगरीय निकायों के लिए आरक्षण की, की जाएंगी कार्यवाही

इस संबंध में बताते चलें कि, प्रदेश के 407 नगरीय निकायों के लिए आरक्षण की कार्यवाही की जाएगी। जिसके तहत 16 नगर निगम, 99 नगर पालिका और 292 नगर परिषद शामिल हैं। वहीं आगे प्रदेश के 344 निकायाें में चुनाव हाेना हैं। इसमें 307 निकाय ऐसे हैं, जिनका कार्यकाल पूरा हाे चुका है। साथ ही इसमें सभी 16 नगर निगम शामिल हैं। बताते चलें कि, आठ निकायों का कार्यकाल जनवरी 2021 में खत्म होगा, तो वहीं 315 निकायाें के साथ ही 29 नई नगर परिषदाें में भी चुनाव तय किए जाएंगे।

16 दिसंबर के बाद हो सकती है निकाय चुनाव की घाेषणा

इस संबंध में बताया जा रहा है कि, निकाय चुनाव की तारीख की घोषणा जहां अभी नहीं हो सकी है वहीं 16 दिसंबर के बाद कभी भी घोषणा होनी की संभावना है। बताते चलें कि, सागर जिले की दाे नगर परिषद सुरखी व बिलहरा में मतदाता सूची में अंतिम दौर का कार्य शुरू है तो वहीं अंतिम प्रकाशन 16 दिसंबर काे हाेगा। जिसके बाद ही आगे की तैयारियां शुरू की जाएगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com