Bhopal : बीजेपी कार्यालय में हंगामा
Bhopal : बीजेपी कार्यालय में हंगामाSocial Media

Bhopal : बीजेपी कार्यालय में हंगामा, करणी सेना ने मंत्री बिसाहूलाल सिंह का किया घेराव

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज बीजेपी कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ, मंत्री बिसाहूलाल सिंह के सवर्ण महिलाओं पर दिए बयान पर करणी सेना ने मंत्री का घेराव किया, काले झंडे दिखाए।

भोपाल, मध्यप्रदेश। एमपी की राजधानी भोपाल में लगातार हंगामे की खबरें सामने आ रही हैं। अब बीजेपी कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक मंत्री बिसाहूलाल सिंह के सवर्ण महिलाओं पर दिए बयान पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में हंगामा हुआ। करणी सेना ने मंत्री बिसाहूलाल सिंह का घेराव किया।

भाजपा कार्यालय में करणी सेना का हंगामा :

मिली जानकारी के मुताबिक आज बीजेपी कार्यालय में करणी सेना ने सवर्ण महिलाओं पर बयान देने वाले मंत्री बिसाहूलाल सिंह की गाड़ी को घेर लिया और उन्हें काले झंडे दिखाए गए। करणी सेना के समर्थक मंत्री बिसाहूलाल सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

करीब आधे घंटे तक भाजपा कार्यालय में चला हंगामा

मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा कार्यालय में करीब आधे घंटे तक हंगामा चला। इस दौरान बीजेपी पदाधिकारियों को करणी सेना के सदस्यों के बीच नोकझोंक भी हुई। बाद में पहुंची पुलिस हंगामा कर रहे लोगों को अपने वाहन में बैठाकर थाने ले गई। इसके बाद मंत्री भी कार्यालय से बाहर निकले।

मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने दिया था विवादित बयान :

दरअसल, अनूपपुर में सर्वजन सुखाय सामाजिक संस्था ने नारी रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया था, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह शामिल हुए थे कार्यक्रम में मंत्री महोदय महिलाओं के अधिकार की बात कर रहे थे, इसी दौरान उन्होंने कहा था- बड़े-बड़े लोग और सवर्ण अपने घर की महिलाओं को समाज में कंधे से कंधा मिलाकर चलने नहीं देते. बड़े-बड़े लोग अपने घर की महिलाओं को कैद करके रखते है। मंत्री द्वारा सवर्ण महिलाओं पर दिया गए विवादित बयान का मामला अब गरमाता जा रहा है, उनके बयान के बाद खिलाफ राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना आक्रोशित हो उठी है।

इधर इस मामले में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह ने मंत्री के बयान को गलत बताया है। दिग्विजय ने कहा कि यह संगत का असर है। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने ट्वीट कर कहा कि आप हाथ पकड़कर घर से निकलने की बात करते हो, हमने आंख उठाने वालों को भी माफ नहीं किया है। वही पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने भी मंत्री साहू को बर्खास्त करने की मांग की।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com