सुभाष नगर आरओबी जनता को समर्पित
सुभाष नगर आरओबी जनता को समर्पितSocial Media

Bhopal : शिवराज सिंह चौहान ने सुभाष नगर आरओबी का लोकार्पण किया

भोपाल, मध्यप्रदेश : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रविवार शाम 5:30 बजे आरओबी का लोकार्पण किया। इसके साथ ही ब्रिज से ट्रैफिक शुरू हो गया। ब्रिज के चालू होने से नए-पुराने शहर की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

भोपाल, मध्यप्रदेश। करीब 3 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भोपाल के सुभाष नगर आरओबी यानि रेलवे ओवरब्रिज से ट्रैफिक की शुरुआत हो गई है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रविवार शाम 5:30 बजे आरओबी का लोकार्पण किया। इसके साथ ही ब्रिज से ट्रैफिक शुरू हो गया। ब्रिज के चालू होने से नए-पुराने शहर की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। हर रोज एवरेज 3 लाख लोगों को फायदा मिलेगा। मंच पर पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के साथ ही विधायक कृष्णा गौर और भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी समेत अन्य नेता मौजूद रहे। इस मौके पर सीएम चौहान ने सुभाष नगर चौराहे पर सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण और आजाद हिंद फौज कॉन्सेप्ट पार्क का भूमिपूजन भी किया। सबसे पहले उन्होंने बोस की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद आरओबी का लोकार्पण किया।

40 करोड़ रुपए में बना है आरओबी :

यह आरओबी करीब 23 महीने पहले ही बनकर तैयार हो चुका था, लेकिन मेट्रो प्रोजेक्ट और सर्विस रोड की वजह से ट्रैफिक शुरू नहीं हो पाया था। ब्रिज 40 करोड़ रुपए में बना है। 690 मीटर लंबा और 15 मीटर चौड़ा यह पुल नए शहर को पुराने शहर से जोड़ेगा। निर्मित ब्रिज की लंबाई रिटेनिंग वाल सहित 641.800 मीटर है। चौड़ाई 15 मीटर और रेलवे का हिस्सा 64 मीटर है। लोक निर्माण विभाग का हिस्सा 318 मीटर और रिटेनिंग वाल 259 मीटर है।

जाम से मिलेगी राहत :

आरओबी से ट्रैफिक शुरू होने के बाद रोज एवरेज 3 लाख लोगों को फायदा होगा। वहीं, सुभाष नगर व रचना नगर अंडर ब्रिज के साथ अशोका गार्डन पर घंटों लगने वाले जाम की समस्या भी हल होगी। आरओबी से एमपी नगर और प्रभात चौराहा क्षेत्र से भोपाल स्टेशन, अशोका गार्डन व पिपलानी, गोविंदपुरा, एमपी नगर, रचना नगर की ओर आने-जाने वालों को सहूलियत होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com