साँची आएंगे श्रीलंका राष्ट्रपति, नई विमान सेवा पर हो सकती है सहमति

भोपाल, मध्यप्रदेश: प्रदेश के कैबिनेट मंत्री पीसी शर्मा के श्रीलंका दौरे के बाद अब राष्ट्रपति राजपक्षे आएगें प्रदेश, विभिन्न मुद्दों पर करेगें चर्चा।
श्रीलंका राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे
श्रीलंका राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे Deepika Pal - RE

राज एक्सप्रेस। प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल साँची की यात्रा के आमंत्रण प्रस्ताव पर श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने स्वीकृति दी है, जिसके बाद अब मुख्यमंत्री कमलनाथ और राष्ट्रपति राजपक्षे के बीच साँची की स्थापना से जुड़े बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी। गत दिनों प्रदेश के कैबिनेट मंत्री पीसी शर्मा श्रीलंका प्रवास पर पहुंचे।

साँची के विभिन्न बिन्दुओं पर होगी चर्चा :

बता दें कि, कैबिनेट के आध्यात्म एवं जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने श्रीलंका प्रवास के दौरान प्रदेश के प्रसिद्ध स्थल साँची में विश्व बौद्ध संग्रहालय, शिक्षण संस्थान, भिक्षु प्रशिक्षण केन्द्र और बुद्धिस्ट चेंटिंग सेंटर की स्थापना को लेकर चर्चा की थी जिसके बाद श्रीलंकाई राष्ट्रपति राजपक्षे ने प्रतिनिधि मंडल के साथ मिलकर प्रदेश सरकार के श्रीलंका में सीता माता के मंदिर के निर्माण के प्रस्ताव पर विचार किया है।

भोपाल- कोलंबो विमान सेवा की मिलेगी सौगात :

इस संबंध में दो देशों भारत और श्रीलंका के लोक संस्कृति पर आधारित कल्चरल एक्सचेंज कार्यक्रम के प्रस्ताव पर खुशी जाहिर करते हुए जहां एक ओर मध्यप्रदेश आने के प्रस्ताव को स्वीकारा है वहीं भोपाल से कोलंबो की सीधी विमान सेवा के प्रस्ताव पर भी सहमति दी है। श्रीलंका यात्रा के दौरान कैबिनेट मंत्री पीसी शर्मा ने राष्ट्रपति राजपक्षे को सरकार की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया था।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com