आत्मनिर्भर MP बजट 2021:वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने पेश किया प्रदेश का चिट्ठा

भोपाल, मध्यप्रदेश: आज यानि मंगलवार को शिवराज सरकार के चौथे कार्यकाल का पहला बजट वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत किया गया।
वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने पेश किया प्रदेश का चिट्ठा
वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने पेश किया प्रदेश का चिट्ठाSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में जहां कोरोना संकट का असर कम होते ही प्रदेश की गति को रफ्तार देने के प्रयास सरकार द्वारा किए जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ आज यानि मंगलवार को शिवराज सरकार के चौथे कार्यकाल का पहला बजट वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत किया गया। बजट पेश करते हुए जहां मंत्री देवड़ा ने कई योजनाओं को लेकर बात की वही कई योजनाओं पर कार्य जारी है इसकी जानकारी भी दी।

आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का किया बजट में प्रयास

इस संबंध में बताते चलें कि, बजट पर भाषण जहां करीब 1 घंटे 26 मिनट जारी रहा वहीं, इस बार का बजट 2 लाख 40 हजार करोड़ रुपए का अनुमानित किया गया है। बजट में आम लोगों से जुड़े कामों को सरल बनाने के लिए लोक सेवा गारंटी कानून में बड़ा बदलाव किया है। अब इसे डीम्ड अप्रूवल को शामिल किया है। इसके अलावा प्रदेश में नौ नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। साथ ही अगले दो साल में एमबीबीएस की 1 हजार 235 सीटें बढ़ाने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि, अनाज खरीदी के लिए नई योजना शुरू करने की घोषणा की गई है।

जानिए क्या है बजट में खास

- राज्य सरकार भोपाल गैस पीड़ितों की पेंशन रखेगी जारी।

- देश में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए मिशन निरामय योजना लागू की जाएगी।

- अनाज खरीदी के लिए नई योजना प्रदेश सरकार लाएगी।

- छतरपुर जिले के जटाशंकर में रोप-वे बनेगा।

- प्रदेश में 2441 किलोमीटर की नई सड़कें बनाई जाएंगी।

- 65 नए पुल बनेंगे, 105 रेलवे ओवरब्रिज बनाए जाएंगे

- 220 नए सर्व सुविधायुक्त स्कूल बनाएंगे जाएंगे।

- स्ट्रीट वेंडर योजना में 10 हजार रुपए के लोन में ब्याज नहीं लगेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com