संविधान दिवस पर मंत्री मिश्रा का बयान, गीता के समान है संविधान का ग्रंथ

भोपाल, मध्यप्रदेश: मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बयान संविधान दिवस सहित कई मुद्दों पर सामने आए हैx। जिसमें कहा कि, कांग्रेस ने कभी संविधान दिवस की सोची ही नहीं।
मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान
मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयानRaj Express

भोपाल, मध्यप्रदेश। वैश्विक महामारी कोरोना का प्रभाव जहां आम जनता समेत अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है वहीं दूसरी तरफ प्रशासन द्वारा संक्रमण के रोकथाम को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं, इस बीच ही हमेशा अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बयान संविधान दिवस सहित कई मुद्दों पर सामने आए हैं। जिसमें कहा कि, कांग्रेस ने कभी संविधान दिवस की सोची ही नहीं।

संविधान दिवस पर कांग्रेस की नीतियों को लेकर कही बात

इस संबंध में मीडिया के समक्ष बयान देते हुए मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान दिवस शुरू किया था। कांग्रेस ने कभी संविधान दिवस की सोची ही नहीं। संविधान समिति के अध्यक्ष बाबा साहब अम्बेडकर थे। कांग्रेसी कभी नहीं चाहते थे कि, नेहरू गाँधी खानदान के ऊपर किसी का नाम हो, इसलिए तो कभी संविधान दिवस का सोचा ही नहीं। 26 जनवरी की आत्मा 26 नवंबर में ही बसती है। जो संविधान की दुहाई देते हैं मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि महान लोकतंत्र की आत्मा संविधान में बसती है। हमारे संविधान को तुष्टिकरण का ग्रन्थ बनाने की कोशिश की। संविधान का ग्रन्थ हमारे लिए गीता के समान है। संविधान के साथ सभी को अपने कर्तव्य का भी पालन करना चाहिए।

कैबिनेट की बैठक को लेकर बोले मंत्री नरोत्तम मिश्रा

इस संबंध में, उपचुनाव के बाद आज हो रही कैबिनेट की बैठक को लेकर बयान देते हुए मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, भाजपा, उपचुनाव के बाद बहुमत में है तो ज़िम्मेदारियाँ ओर बढ़ जाती है। कैबिनेट की बैठक में जनहित के फैसले लिए जाएंगे। वहींपंजाब में हो रहे किसान आंदोलन को लेकर बोले कि, पंजाब सरकार ध्यान भटकाने के कोशीश कर रही है। किसान का नहीं ये कांग्रेस का आंदोलन है, किसान समझ चुका है कांग्रेस किसानों को, नौजवानों को धोखा देती है। कांग्रेस ने कर्ज माफी का लालच देकर पहले किसानों का वोट ले लिया और फिर उन्हें धोखा दे दिया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com