सीएम ने किया पौधरोपण
सीएम ने किया पौधरोपणSocial Media

Bhopal : आज शोभा देवी सामाजिक सेवा समिति के सदस्यों के साथ सीएम ने किया पौधरोपण

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आज भोपाल के स्मार्ट पार्क में शोभा देवी सामाजिक सेवा समिति के सदस्यों के साथ पौधरोपण किया है, इस अवसर पर कहा- हम सब पौधरोपण कर धरती को समृद्ध बनायें।

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रतिदिन पौधरोपण कर प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दे रहे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने आज भोपाल के स्मार्ट पार्क में शोभा देवी सामाजिक सेवा समिति के सदस्यों के साथ पौधरोपण किया है। इस अवसर पर सीएम शिवराज ने कहा- हम सब पौधरोपण कर धरती को समृद्ध बनायें।

इस पुण्य कार्य के लिए समिति के सदस्यों को बधाई : CM

मिली जानकारी के मुताबिक, आज स्मार्ट उद्यान में शोभा देवी सामाजिक सेवा समिति के सदस्यों के साथ पौधरोपण किया। समिति ने अनाथ व बेसहारा बेटियों को गोद लेकर उनके लालन-पालन,शिक्षा,विवाह का बीड़ा उठाया है।समिति द्वारा वर्तमान समय में 67 बेटियों को गोद लिया गया है। सीएम शिवराज ने इस पुण्य कार्य के लिए समिति के सदस्यों को बधाई दी है।

समिति द्वारा अब तक 24 बेटियों के विवाह कराने का कार्य किया जा चुका है :

बता दें, शोभा देवी सामाजिक सेवा समिति द्वारा अब तक 24 बेटियों के विवाह कराने का महत्वपूर्ण कार्य किया जा चुका है। शोभा देवी सामाजिक सेवा समिति गोद ली गई बालिकाओं के भोजन, पठन-पाठन और लालन-पालन में सहयोग करती हैं। शोभा देवी सामाजिक सेवा समिति द्वारा बेटियों को जीवन-यापन के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई-कढ़ाई, कम्प्यूटर से संबंधित प्रशिक्षण भी दिलाया जाता है।

पर्यावरण को बचाना हम सबका कर्तव्य है : मुख्यमंत्री

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- पर्यावरण को बचाना हम सबका कर्तव्य है। वृक्ष देवता बन कर हमारी रक्षा करते हैं, मैंने हर दिन एक पौधा लगाने का संकल्प लिया है, इससे प्रोत्साहित होकर बहुत लोगों ने भी ऐसा करने का प्रण लिया है। आज अगर आप ये पढ़ रहे हैं, तो आप भी अपने आसपास पौधे लगायें, पेड़ों की रक्षा करें। बताते चलें कि, मुख्यमंत्री द्वारा अभी तक आम, पारिजात, सप्तपर्णी, नीम, सीता अशोक, गुल बकावली, शीशम, करंज, पुत्रजीवक, वटवृक्ष, पीपल, कदम, बाँस, हरसिंगार, गूलर, बेल, चंदन, महानीम, खिरनी आदि प्रजाति के पौध रौपें गये हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com