राजधानी में दो बहनों ने जहर खाया
राजधानी में दो बहनों ने जहर खायाSocial Media

राजधानी में दो बहनों ने जहर खाया, एक की मौत एक की हालत गंभीर

एमपी की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि, राजधानी भोपाल में दो सगी बहनों ने मंगलवार की दोपहर को जहर खा लिया। इसमें एक की मौत हो गई।

भोपाल, मध्य प्रदेश। एमपी की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि, राजधानी भोपाल में दो सगी बहनों ने मंगलवार की दोपहर को जहर खा लिया। इससे एक की मौत हो गई। जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

एएसआई छत्रपाल सिंह के अनुसार, शीतल वर्मा पुत्री हंसमुख वर्मा (17) और शिवानी वर्मा (16) दोनों सगी बहन हैं। दोनों मां पिता के साथ जनता नगर करोंद की निवासी हैं। शीतल 12 वीं कक्षा में पढ़ाई करती थी, जबकि शिवानी 11 वीं कक्षा की छात्रा है।

परिवार में मां पिता के अलावा उनका एक 12 वर्षीय छोटा भाई है। कल दोपहर करीब तीन बजे घर में दोनों बहने अकेली थीं। मां बाहर बैठी गेहूं बीन रही थीं। इसी बीच घरेलू काम बर्तन मांझना, झाड़ू देने को लेकर दोनों बहनों में विवाद हो गया। दोनों को आपस में जोर-जोर से झगड़ता देख मां ने दोनों को फटकार लगाई। इसके बाद में शीतल ने घर में रखा सल्फास खा लिया उल्टियां करते देख मां ने पड़ोसियों की मदद से उसे भानपुर स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां कुछ देर चले इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीं बड़ी बहन को अस्पताल ले जाने के बाद छोटी बहन ने भी घर में रखा सल्फास खा लिया। उसकी हालत बिगड़ती देख पड़ोसियों ने उसे मोतिया तालाब के सामने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। शीतल के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसके बाद में शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com