भोपाल: अन्ना नगर में सूदखोर महिला का आतंक, 2 दर्जन से ज्यादा लोग पीड़ित

भोपाल, मध्यप्रदेश: राजधानी से एक सूदखोर महिला मंगला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो पीड़ित लोगों से पैसे की मांग कर रही है।
सूदखोर महिला मंगला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सूदखोर महिला मंगला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरलSyed Dabeer Hussain - RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में एक ओर जहां सरकार द्वारा नए योजनाएं और कार्य किए जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कई अप्रत्याशित घटनाएं सामने आती जा रही हैं, इस बीच ही राजधानी से एक सूदखोर महिला मंगला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो पीड़ित लोगों से पैसे की मांग कर रही है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला राजधानी के अन्ना नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां मंगला नामक एक सूदखोर महिला का वीडियो जारी हुआ है जिसमें वह एक पीड़ित के घर पर जाकर पैसे की मांग कर रही है। इतना ही नहीं वीडियो में महिला द्वारा धमकी भी दी जा रही है। जिसमें महिला कहती है कि, मेरे पैसे वापस करो, नहीं तो पुलिस को बता दूंगी और छेड़छाड़ के केस में फंसा दूंगी, इस पर भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो हो जाऊंगी नंगी। इस तरह से अपशब्द तरीकों से बोलने और उल जलूल बातें कहने का वीडियो जारी हुआ है।

सूदखोर महिला मंगला करा चुकी है कई लोगों पर मामला दर्ज

इस संबंध में बताते चलें कि, मामले में सूदखोर महिला मंगला अब तक कई लोगों पर मामले दर्ज करा चुकी है। जिसमें सूदखोर महिला मंगला पर 9 मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि, महिला छोटी सी रकम भोले भाले लोगों को देकर लाखों रुपए लूटती है। जैसा कि प्रेस नोट में लिखित है मंगला ₹20000 देने के बदले में ₹1लाख पीड़ित से ले चुकी थी। जिससे परेशान होकर पीड़ित ने महिला को 2 दिन पहले चाकू मारा था। बता दें कि, मंगला से अन्ना नगर के दो दर्जन से ज्यादा लोग पीड़ित हैं। फिलहाल पुलिस की कोई कार्रवाई सामने नहीं आई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com